Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Accused arrested for attempted robbery at a Gurudwara Sahib in Jalandhar; also accused of a life-threatening attack on a police team.
{"_id":"6aa106bc887060650f07143d","slug":"video-accused-arrested-for-attempted-robbery-at-a-gurudwara-sahib-in-jalandhar-also-accused-of-a-life-threatening-attack-on-a-police-team-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में गुरुद्वारा साहिब में लूट की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमले का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में गुरुद्वारा साहिब में लूट की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमले का आरोप
जालंधर थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने लूट-खोह की वारदातों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 1 सितंबर को रात करीब 1:45 बजे दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अजीत नगर पहुंचे थे। उनके पास कथित तौर पर दातर था। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य गेट पर मौजूद मेजर सिंह पर हमला कर लूट की कोशिश किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-4 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अजमेर लाल की अगुवाई में जांच अधिकारी संजीव बावा ने तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस को आरोपी की पहचान मानव उर्फ लोहा पुत्र दीपक कुमार, निवासी अली मोहल्ला, जालंधर के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए की गई रेड के दौरान उसने एएसआई संजीव बावा पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की कोशिश की। हमले में एएसआई के हाथ पर चोटें आईं। आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन दौड़ते समय गिरने से उसे भी चोटें आईं। बाद में पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
पुलिस के अनुसार, सरकारी कर्मचारी पर कथित हमला और ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में की संबंधित धाराओं में अलग मामला दर्ज किया गया है।आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस उसकी अन्य लूट-खोह की वारदातों और उसके साथ जुड़े संभावित अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी 7 सितंबर को हुई और उसके कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी का रिमांड हासिल किया जा रहा है और अन्य बरामदगी अभी बाकी बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मानव उर्फ लोहा के खिलाफ पहले भी थाना डिवीजन नंबर-4 और थाना डिवीजन नंबर-7 में कुल चार मामले दर्ज हैं। इनमें 2022, 2024 और 2025 में दर्ज चोरी, मारपीट, धमकी समेत बीएनएस/आईपीसी की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।