Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
A major gift from the Railways for Diwali and Chhath: 15 pairs of special trains to run, bringing relief to passengers
{"_id":"6aedeb993d13d219fe0616a1","slug":"video-a-major-gift-from-the-railways-for-diwali-and-chhath-15-pairs-of-special-trains-to-run-bringing-relief-to-passengers-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा: 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों को मिलेगी राहत
दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों पर रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध करवाने के लिए मंडल की ओर से 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 98 फेरे संचालित किए जा रहे हैं। इस संबंध में फिरोजपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) संजीव कुमार ने जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेलवे की तैयारियों और विशेष ट्रेनों की जानकारी साझा की।डीआरएम ने बताया कि दिवाली और छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में यात्री पंजाब से बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल स्थित अपने घरों की ओर रवाना होते हैं। यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन के साथ स्टेशनों पर अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में अमृतसर से 5 जोड़ी, लुधियाना से 6 जोड़ी, फिरोजपुर कैंट से 2 जोड़ी तथा जालंधर सिटी और छेहरटा से एक-एक जोड़ी ट्रेन शामिल हैं। इन ट्रेनों से त्योहारों के दौरान पूर्वी राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी व्यवस्था रखी गई है।
-----चार प्रमुख स्टेशनों पर बनेंगे अस्थायी वेटिंग एरिया
भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना और ढंडारी कलां रेलवे स्टेशनों पर कुल करीब 3700 वर्गमीटर क्षेत्र में अस्थायी वेटिंग एरिया तैयार किए जा रहे हैं।
इनमें लुधियाना स्टेशन पर 2500 वर्गमीटर, अमृतसर में 300 वर्गमीटर, जालंधर सिटी में 400 वर्गमीटर और ढंडारी कलां में 500 वर्गमीटर जगह निर्धारित की गई है।
दो स्पेशल ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त एसी कोच
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रेन नंबर 04616 फिरोजपुर कैंट-पटना और ट्रेन नंबर 04668 अमृतसर-बरौनी में थर्ड एसी के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। इसके अलावा मंडल में पूर्व दिशा की ओर जाने वाली 16 नियमित ट्रेनें भी संचालित हो रही हैं। इनमें पांच ट्रेनें प्रतिदिन चलती हैं, जबकि अन्य ट्रेनें सप्ताह में एक से चार दिन तक संचालित होती हैं। रेलवे की ओर से प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के साथ पूछताछ केंद्रों पर भी अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी उद्घोषणा प्रणाली और डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से दी जाएगी। भीड़ बढ़ने पर मोबाइल यूटीएस के जरिए भी टिकट उपलब्ध करवाने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। खानपान के स्टॉल संचालकों को पर्याप्त खाद्य सामग्री रखने और निर्धारित कीमतों पर ही सामान बेचने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही सुचारू रखने के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पार्सल से संबंधित सभी प्रकार की बुकिंग और लेन-देन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। रेलवे प्रशासन ने स्टेशनों पर पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही फिरोजपुर मंडल कार्यालय में स्थापित वार रूम के माध्यम से प्रमुख स्टेशनों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। रेलवे का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।