{"_id":"6af3218f6680432c280429af","slug":"young-man-dies-in-car-motorcycle-collision-driver-injured-kapurthala-news-c-80-1-kpt1001-103843-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत, चालक घायल
Tue, 10 Nov 2026 07:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। जंडियाला रोड पर हदियाबाद के निकट एक कार व मोटरसाइकिल की टक्कर हुई। इसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गुरप्रीत की मृत्यु हो गई। कार चालक गंगाराम भी घायल हुआ।
पुलिस ने गंगाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लश्कर दास निवासी धनी पिंड, जालंधर ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे गुरप्रीत को जंडियाला फगवाड़ा रोड पर ताज सिटी कॉलोनी के निकट किआ सेल्टोस कार ने टक्कर मारी। गंगाराम लापरवाही से कार चला रहा था। टक्कर में गुरप्रीत को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान गुरप्रीत मेहरा की मौत हो गई। एएसआई सुखजिंदर सिंह के अनुसार, गंगाराम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।