Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Voting will take place on Saturday across 22 wards in Bagha Purana and Dharamkot in Moga; the administration has made robust security arrangements
{"_id":"6b09721bb932ff30de0d42ae","slug":"video-voting-will-take-place-on-saturday-across-22-wards-in-bagha-purana-and-dharamkot-in-moga-the-administration-has-made-robust-security-arrangements-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में शनिवार को बाघापुराना और धर्मकोट के 22 वार्डों में होगा मतदान, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में शनिवार को बाघापुराना और धर्मकोट के 22 वार्डों में होगा मतदान, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मोगा में शनिवार, 28 नवंबर को नगर परिषद बाघापुराना और धर्मकोट के कुल 22 वार्डों में चुनाव होंगे। माननीय राज्य चुनाव आयोग, पंजाब, चंडीगढ़ के निर्देशों के अनुसार नगर परिषद बाघापुराना के वार्ड नंबर 1 से 15 तथा नगर परिषद धर्मकोट के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 7, 9 और 13 में मतदान करवाया जाएगा। सभी वार्डों में सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। इन चुनावों को लेकर दोनों नगर परिषदों में कुल 92 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें नगर परिषद बाघापुराना के 15 वार्डों में 62 उम्मीदवार तथा नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों में 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। चुनाव के मद्देनजर दोनों नगर परिषद क्षेत्रों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।