Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two shops robbed in Jagraon by brandishing a toy pistol; women targeted

जगराओं में खिलौना पिस्तौल दिखाकर दो दुकानों में लूट, महिलाएं निशाने पर

Thu, 19 Nov 2026 12:37 AM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:37 AM IST
Two shops robbed in Jagraon by brandishing a toy pistol; women targeted
जगराओं में बुधवार को ब्रेजा कार सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े दो दुकानों में लूटपाट कर दहशत फैला दी। आरोपियों ने असली हथियार की बजाय खिलौना पिस्तौल से गोली चलने जैसी आवाज निकालकर महिलाओं को डराया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाशों ने अगवाड़ लोपो से नानकसर जाने वाले रास्ते पर स्थित एकज्योत क्लीनिक और डिस्पोजल रोड स्थित सिंगला करियाना स्टोर को निशाना बनाया। पहले बदमाशों ने एकज्योत क्लीनिक से लैपटॉप और अन्य कीमती सामान लूटा। इसके बाद सिंगला करियाना स्टोर में घुसकर 5 से 6 हजार रुपये की नकदी, बीड़ियों का बंडल और माचिस के डिब्बे लेकर फरार हो गए। उधार पैसे देने वाले का पता पूछने के बहाने घुसे बदमाश सिंगला करियाना स्टोर की संचालक मोनिका सिंगला और रीटा सिंगला के मुताबिक, वारदात के समय वे दुकान पर मौजूद थीं। इसी दौरान दो युवक दुकान में आए और पहले गजक व बीड़ी सहित अन्य सामान मांगा। बाद में उन्होंने ब्याज पर पैसे देने वाले व्यक्ति का पता पूछना शुरू कर दिया। जब महिलाओं ने अनजान होने की बात कही तो युवकों ने अचानक खिलौना पिस्तौल निकाल ली और धमाके जैसी आवाज निकालकर उन्हें डरा दिया। इसी बीच एक आरोपी काउंटर के दूसरी तरफ पहुंचा और गल्ले से नकदी निकाल ली। दोनों आरोपी बीड़ियों का बंडल और माचिस के डिब्बे लेकर फरार हो गए। दहशत में काफी देर तक दुकान से बाहर नहीं निकलीं महिलाएं वारदात के बाद दोनों बदमाश ब्रेजा कार में सवार होकर लंडे फाटकों की तरफ फरार हो गए। घटना से सहमी महिलाएं काफी देर तक दुकान से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसपी देहात डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने बच्चों द्वारा दीपावली पर इस्तेमाल की जाने वाली खिलौना पिस्तौल से गोली चलने जैसी आवाज निकालकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमर उजाला पर देखें चंडीगढ़- पंजाब की हर बड़ी खबर

सोनिया गांधी की किताब लॉन्च में पहुंचे कैप्टन, BJP में रहते पुराने रिश्तों की चर्चा

VIDEO: पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाया अभियान, आठ दबोचे

18 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

VIDEO: पीडीए के दलित सम्मेलन पर बयानबाजी से भड़की सपा का पलटवार, भाजपा की बताया बाैखलाहट

18 Nov 2026

VIDEO: नहर व माइनर की पटरी कटने से आलू की फसल डूबी, किसानों का फूटा आक्रोश; सीडीओ से की ये मांग

18 Nov 2026
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से खास रिपोर्ट: कुंडा के बेंती महल में धीरेंद्र शास्त्री की कथा में उमड़ा जनसैलाब

18 Nov 2026

बदायूं: शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

18 Nov 2026
विज्ञापन

वीडियो: जिला ऊना में बंद पड़े 10 गोसदनों को दोबारा शुरू करने की पहल तेज

18 Nov 2026

ददाहू: बस नहीं आई तो सड़क पर बैठे स्कूली छात्र, ढाई घंटे तक किया चक्का जाम

18 Nov 2026

वीडियो: त्रिवेणी घाट की पार्किंग में अनियंत्रित होकर गंगा की तरफ लुढ़की

18 Nov 2026

हरदा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत; कंप्यूटर ऑपरेटर की भी गई जान

18 Nov 2026

गुरुग्राम में बख्तावर चौक पर मेट्रो के डबल डेकर कॉरिडोर पर जल्द शुरू होगा काम

18 Nov 2026

नाहन: मातृ-शिशु कल्याण केंद्र के बाहर बच्चों को लेकर टीकाकरण के लिए करते रहे घंटों इंतजार

18 Nov 2026

Video: लखनऊ में कबाड़ गोदाम में लगी आग, कई झुग्गियां जली

18 Nov 2026

हाईकोर्ट से जमानत के बाद जारी हुआ आजम की रिहाई का परवाना

18 Nov 2026

एमपी: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान को भाया कान्हा का जंगल, सफारी के दौरान कैमरे में कैद किए खूबसूरत नजारे

18 Nov 2026

गुरुग्राम की मेयर से संबंधित जाति प्रमाणपत्र वैधता की दो अपील जिला न्यायालय ने की खारिज

18 Nov 2026

कानपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया आंवला नवमी का पर्व

18 Nov 2026

कानपुर के गोविंद नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, हाथों में निशान और गूंजते भक्ति गीत

18 Nov 2026

फरीदाबाद: एचएसवीपी की बड़ी कार्रवाई, कंडम घोषित स्टाफ क्वार्टर को कराया खाली, बाहर से किया सील

18 Nov 2026

दिल्ली ट्रेड फेयर: हरियाणा की मिट्टी और मसालों की महक से महका पवेलियन, देखें रिपोर्ट

18 Nov 2026

कानपुर: रेलबाजार के आजाद पार्क से छावनी के टचिंग ग्राउंड तक तनाव, मवेशी के अवशेष मिलने से भड़का आक्रोश

18 Nov 2026

सोलन: किन्नौर की टीम ने जीती राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता, राष्ट्रीय स्तर पर करेगी प्रतिनिधित्व

18 Nov 2026

कानपुर: लेबर कोर्ट और सहायक श्रम आयुक्त के रिक्त पदों पर भर्ती न होने पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

18 Nov 2026

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट संशोधन विवाद, बैठक रही बेनतीजा

18 Nov 2026

कानपुर की चकरपुर मंडी में गंदगी और बदहाली पर निदेशक का कड़ा एक्शन

18 Nov 2026

पुरानी पेंशन-टीईटी को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन

18 Nov 2026

आंबेडकर भवन का होगा विस्तार, 300 लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था

18 Nov 2026

बिलासपुर: एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली

18 Nov 2026

VIDEO: रेजांगला के शहीदों के सम्मान में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग, मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने समेत पांच मांगें उठाईं

18 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed