{"_id":"6afd9594064c49e5050ea7bd","slug":"video-controversy-over-the-amendment-to-the-sri-guru-granth-sahib-satkar-act-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट संशोधन विवाद, बैठक रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट संशोधन विवाद, बैठक रही बेनतीजा
श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट में किए गए संशोधनों को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब और पंजाब सरकार के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को अमृतसर के डीसी कार्यालय में दोनों पक्षों की समन्वय समितियों की अहम बैठक हुई। हालांकि, पंजाब सरकार की ओर से गठित सात सदस्यीय समिति के सदस्य बैठक में पहुंचे, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित समिति का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
इसके बाद अगली रणनीति पर चर्चा की गई।
श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि एक्ट में किए गए संशोधनों को लेकर अकाल तख्त साहिब की ओर से कुछ आपत्तियां जताई गई थीं। इन्हें दूर करने के लिए दोनों पक्षों की समन्वय समितियां बनाई गई हैं। सरकार की सात सदस्यीय समिति ने आपसी चर्चा के बाद कई आपत्तियों पर सहमति बनाई है।
अगली बैठक के लिए अकाल तख्त साहिब की समिति को आग्रह पत्र भेजा जाएगा।
पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी ने कहा कि कानून बनने के बाद उस पर तत्काल रोक लगाने से 2008 के मूल एक्ट पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि नया कानून लागू होने के बाद बेअदबी की घटनाओं पर रोक लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।