{"_id":"6afd9ff453dd9dba900b9905","slug":"video-work-on-double-decker-metro-corridor-at-bakhtawar-chowk-in-gurugram-will-begin-soon-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में बख्तावर चौक पर मेट्रो के डबल डेकर कॉरिडोर पर जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में बख्तावर चौक पर मेट्रो के डबल डेकर कॉरिडोर पर जल्द शुरू होगा काम
गुरुग्राम में बख्तावर चौक पर मेट्रो के डबल डेकर कॉरिडोर पर जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) को प्रस्तावित डबल डेकर कॉरिडोर और अंडरपास का डिजाइन सौंप दिया है। गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कॉरिडोर में बख्तावर चौक पर पहले अंडरपास बनाने की योजना थी। मेट्रो निर्माण की योजना तैयार करते समय जीएमआरएल ने यहां अंडरपास के स्थान पर डबल डेकर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव रखा था। इस पर दोनों प्राधिकरणों के बीच सहमति बनी थी। प्राधिकरण की ओर से मेदांता मेडिसिटी से सेक्टर-51 की ओर छह लेन का अंडरपास बनाने की योजना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।