{"_id":"6ab277ec626127a93c005bba","slug":"video-thieves-fled-the-house-with-jewelry-worth-rs7-lakh-and-rs5-lakh-in-cash-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चोर घर से सात लाख के गहने और 5 लाख कैश लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर घर से सात लाख के गहने और 5 लाख कैश लेकर हुए फरार
शहर के मोहल्ला काजिया में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 5 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। वारदात के दौरान चोरों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक हथियार मौके पर ही छूट गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जानकारी देते हुए घर के मालिक अंकित महाजन ने बताया कि करीब दो माह पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके चलते वह अपने परिवार के साथ घर छोड़कर रिश्तेदार के यहां रह रहे थे। हालांकि उनके पिता और भांजा रोजाना रात को घर में आकर सोते थे और सुबह काम पर चले जाते थे। सोमवार सुबह भी उनके पिता और भांजा रोजाना की तरह घर से काम पर चले गए। शाम को जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से करीब 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा करीब 5 लाख रुपये की नकदी गायब थी। कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्हें कमेटी के पैसे मिले थे जिसकी रकम उन्होंने घर में रखी हुई थी। चोर घर के कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी निकालकर ले गए, जिससे पुलिस के लिए आरोपियों की पहचान करना चुनौती बन गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंकित महाजन के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मौके से मिले हथियार सहित अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।