फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmers staged a sit-in outside the SSP's office and blocked the Jalandhar-Barnala highway to demand justice; they were assured of action within a week.

इंसाफ के लिए किसानों ने एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना देकर जालंधर-बरनाला हाईवे किया जाम, एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा

Tue, 22 Sep 2026 07:24 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:24 PM IST
Farmers staged a sit-in outside the SSP's office and blocked the Jalandhar-Barnala highway to demand justice; they were assured of action within a week.
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (एकता) डकौंदा-बुर्ज गिल के किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक युवती को कथित तौर पर ससुराल से निकालने के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए एसएसपी लुधियाना ग्रामीण के कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसानों ने जालंधर-बरनाला हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। धरने की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी जसविंदर सिंह ढीढ़सा मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से बातचीत की। इसके बाद कुछ प्रतिनिधियों को एसपी (एच) सरवनजीत सिंह से मिलवाया गया। एसपी ने किसान नेताओं को भरोसा दिया कि मामले में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की जाएगी। किसान नेता हरबख्शीश सिंह ने बताया कि उनके साथी अवतार सिंह की बेटी को कथित तौर पर उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए किसान संगठन को धरना लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। किसान नेताओं ने मांग की कि शादी पर परिवार की ओर से किया गया खर्च वापस करवाया जाए और मामले में आरोपी बताए जा रहे लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कनाडा में वर्क परमिट पर गई थी बेटी, लाखों रुपये खर्च करने का दावा पीड़ित युवती के पिता अवतार सिंह ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी एक बेटी वर्ष 2019-20 में वर्क परमिट पर कनाडा गई थी। उन्होंने दावा किया कि कनाडा भेजने पर परिवार ने करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। वर्ष 2024 में बेटी का रिश्ता तय किया गया। पिता के मुताबिक उस समय बेटी के पास कनाडा की पीआर नहीं थी और इसकी जानकारी लड़के के परिवार को पहले ही दे दी गई थी। अवतार सिंह के अनुसार, लड़के ने कथित तौर पर उनकी बेटी से कहा कि वह कनाडा से वापस भारत आ जाए, क्योंकि यहां उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। इसके बाद बेटी कनाडा से भारत लौट आई और 4 फरवरी 2026 को उसकी शादी कर दी गई। शादी के सवा महीने बाद घर से निकालने का आरोप पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि शादी में लड़के के परिवार की ओर से रखी गई मांगों को उन्होंने पूरा किया और बेटी को स्त्रीधन भी दिया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी को कथित तौर पर परेशान किया जाने लगा। परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष के दबाव के चलते पति ने भी युवती को परेशान किया और शादी के करीब सवा महीने बाद उसे घर से निकाल दिया गया। अवतार सिंह के मुताबिक, उन्होंने कई बार लड़के के परिवार से बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते परिवार को किसान संगठन की मदद से धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि बेटी को कनाडा से वापस बुलाकर शादी करने के बाद अब उसका वैवाहिक जीवन टूटने की स्थिति में पहुंच गया है और परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान भी हुआ है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई और शादी में हुए खर्च की भरपाई करवाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह में मामले का निपटारा करने का भरोसा दिए जाने के बाद किसान नेताओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: ठसाठस भरा हॉल, पर्चा-दवा को मारामारी-धक्कामुक्की

22 Sep 2026

VIDEO: मानदेय के लिए आशाओं का प्रदर्शन, की नारेबाजी

22 Sep 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा बरसे बादल आगरा में बीते साल के मुकाबले कम दर्ज हुई वर्षा

22 Sep 2026

VIDEO: एमजी रोड पर यूपी मेट्रो ने शुरू किया पैचिंग वर्क

22 Sep 2026

VIDEO: आगरा रेल मंडल ने एक सप्ताह में जांचे पानी के 102 नमूने

22 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: यातायात नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

22 Sep 2026

VIDEO: स्टेशनों और ट्रेनों में चला विशेष सफाई अभियान

22 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: ट्रेन के पहिए में फंसा मवेशी, 50 मिनट तक ठप रहा संचालन

22 Sep 2026

VIDEO: एसएन के बाल रोग विभाग की रंगाई-पुताई शुरू

22 Sep 2026

VIDEO: डिजिटल मशीन हुई ठीक, एक्सरे को लगी भीड़

22 Sep 2026

VIDEO: सीतानगर में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव , पुलिस जांच में जुटी

22 Sep 2026

कन्नौज: अवैध आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट, उड़ी मकान की छत और आग की लपटों में झुलसा कारीगर

22 Sep 2026

फरीदाबाद में डंपर ने दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

22 Sep 2026

अखिलेश के आने से बढ़ेगा रायबरेली का सियासी तापमान, पदाधिकारियों और तीन विधायकों से मुलाकात

22 Sep 2026

अयोध्या में कपड़े की दुकान के बाहर लगी एसी के आउटडोर में लगी आग

22 Sep 2026

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण, सुनवाई नहीं तो आत्महत्या की चेतावनी

22 Sep 2026

अयोध्या में स्काउट गाइड प्रशिक्षण में बच्चों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें

22 Sep 2026

फिरोजपुर से चोरी हुए 120 मोबाइल पुलिस ने मालिकों को लौटाए, कीमत करीब 30 लाख रुपये

Bihar Weather Update: पटना समेत 19 जिलों में येलो अलर्ट, 25 सितंबर तक बारिश का अनुमान | Report

22 Sep 2026

हमीरपुर की संगरोह सहकारी सभा में मिच्योरिटी के बाद भी नहीं मिला पैसा, शेयरधारक पहुंचे एआर कार्यालय

फरीदाबाद में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार 3 युवक घायल, दो की हालत गंभीर

22 Sep 2026

दमोह: मंत्री का पुतला फूंका तो पूर्व MLA रामबाई समेत 15 पर FIR, बोलीं- मुकदमों से नहीं डरती, संघर्ष जारी रहेगा

22 Sep 2026

चित्रकूट: बुढ़वा मंगल पर हनुमान धारा और बरहा हनुमान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

22 Sep 2026

फिरोजपुर में मिड-डे मील की जांच में मिलीं कई कमियां, तीन सैंपल लिए

धरने पर बैठे निलंबित एएमयू छात्र यासिर फहद व प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद नावेद खान यह बोले

22 Sep 2026

सदन में BJP पर भड़के डिप्टी CM, बोले- ‘ड्रामा नहीं, सदन चलने दें’

22 Sep 2026

लखनऊ के लोहिया संस्थान में सफाई कर्मियों का हंगामा, जानें क्यों कर रहे हड़ताल

22 Sep 2026

Video: सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग राउंड में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

22 Sep 2026

पिहोवा में चार दिन बाद गुरप्रीत का अंतिम संस्कार, आरोपियों की पहचान के बाद माने परिजन

22 Sep 2026

फतेहाबाद में सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच, बीपी और शुगर की जांच की

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed