{"_id":"6afeff648c8333d5e906b44e","slug":"video-the-strike-by-nhm-employees-has-affected-vital-health-services-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"एन.एच.एम. कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य विभाग की अहम सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एन.एच.एम. कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य विभाग की अहम सेवाएं प्रभावित
एन.एच.एम. इंप्लाईज यूनियन पंजाब के आह्वान पर राज्य भर में नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इसी के तहत जिला पठानकोट में भी कर्मचारियों की ओर से रोजाना रोष प्रदर्शन करके अपनी जायज मांगों के संबंध में आवाज बुलंद की जा रही है। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य विभाग के रोजाना कामकाज से लेकर कई अहम राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
यूनियन नेता दीपिका शर्मा ने कहा कि एन.एच.एम. कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के हर स्तर पर अहम जिम्मेदारियां निभाते हैं। गांवों में लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं देने से लेकर विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी और रिपोर्टिंग तक उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पर हड़ताल के कारण अब इन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सीधा असर पड़ रहा है।
यूनियन नेता पारस सैनी ने बताया कि टी.बी. के मरीजों की पहचान, इलाज संबंधी फॉलोअप और अन्य गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इसी तरह आई.डी.एस.पी. के तहत बीमारियों की निगरानी और रिपोर्टिंग का काम भी सुचारू ढंग से नहीं हो रहा। गांवों में शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नियमित जांच, दवाइयां और फॉलोअप सेवाएं देने में भी मुश्किलें आ रही हैं। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण की गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
यूनियन नेता डॉ. राजन चौधरी ने बताया कि आर.बी.एस.के. (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के अधीन चलने वाली बच्चों की स्वास्थ्य जांच सेवाओं पर भी हड़ताल का असर पड़ रहा है। इस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमों की ओर से सरकारी प्राइमरी स्कूलों और अन्य सरकारी स्कूलों में जा कर बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की जाती है। इन टीमों की ओर से बच्चों में जन्मजात दोष, बीमारियां, पोषण की कमी और विकास संबंधी समस्याओं की पहचान करके जरूरत अनुसार इलाज के लिए रेफर किया जाता है। हड़ताल के कारण स्कूलों में होने वाले ये स्वास्थ्य जांच कैंप और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी फॉलोअप गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे बच्चों को मिलने वाली बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं में रुकावट आ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की रोजाना, साप्ताहिक और मासिक रिपोर्टिंग भी एन.एच.एम. कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में शामिल है। हड़ताल के कारण ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर और आगे सूबा स्तर तक जाने वाली रिपोर्टिंग प्रणाली भी प्रभावित हो रही है और सभी आंकड़े व रिपोर्टें समय पर पूरी तरह तैयार करना मुश्किल हो रहा है। इसका असर स्वास्थ्य विभाग की समूची कार्यप्रणाली पर पड़ रहा है। वहीं, युद्धवीर सलारिया ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से मांगों के संबंध में लिखित फैसले लेकर उनको लागू नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि यूनियन की ओर से आने वाले पोलियो राउंड का बहिष्कार करने का ऐलान किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।