Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sidhu Moosewala father has expressed a desire to contest elections from Mansa

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: सिद्दू मूसेवाला के पिता ने ठोकी ताल, इस सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Thu, 19 Nov 2026 06:19 PM IST
शाहिल शर्मा पीटीआई, मानसा
पीटीआई, मानसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 06:19 PM IST
सार

सिद्दू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मंच पर संबोधन के दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोगों की राय और समर्थन मांगा। हालांकि अभी तक उन्हें आधिकारिक रूप से किसी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है। 

विज्ञापन
Sidhu Moosewala father has expressed a desire to contest elections from Mansa
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब की राजनीति में उतरने के संकेत देकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने इस फैसले को लेकर क्षेत्र के लोगों से समर्थन और राय मांगी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मानसा से जताई चुनाव लड़ने की इच्छा
बलकौर सिंह के इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में उनके चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि वह मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला जनता की राय और समर्थन के आधार पर ही लेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे आकर बताएं कि क्या उन्हें चुनावी मैदान में उतरना चाहिए। उनका मानना है कि जनता का समर्थन किसी भी राजनीतिक फैसले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

साल 2022 में हुई थे मूसेवाला की हत्या 
गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने न केवल पंजाब, बल्कि देश-विदेश में उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही उनके पिता बलकौर सिंह लगातार अपने बेटे को इंसाफ दिलाने की मांग उठाते रहे हैं। वह कई बार पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठा चुके हैं। 

अभी किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं बलकौर सिंह 
बलकौर सिंह अपने बेटे की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर सार्वजनिक मंचों पर आवाज उठाते रहे हैं। अब उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करने से मानसा की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, बलकौर सिंह ने अभी किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने या चुनाव लड़ने को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की है। उन्होंने फिलहाल जनता के सामने अपनी इच्छा रखी है और उनके समर्थन को इस दिशा में अहम बताया है। ऐसे में अब देखना होगा कि मानसा के लोग उनके इस राजनीतिक कदम को कितना समर्थन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed