Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Serious lapses found at the Gautam Canteen in Shaheed Bhagat Singh University, Ferozepur; Food Safety Department issues a challan.
{"_id":"6af551eef6a3080d0e04334d","slug":"video-serious-lapses-found-at-the-gautam-canteen-in-shaheed-bhagat-singh-university-ferozepur-food-safety-department-issues-a-challan-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर की शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी की गौतम कैंटीन में मिलीं गंभीर खामियां, फूड सेफ्टी विभाग ने काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर की शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी की गौतम कैंटीन में मिलीं गंभीर खामियां, फूड सेफ्टी विभाग ने काटा चालान
विद्यार्थियों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी विभाग ने शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी की गौतम कैंटीन में अचानक जांच की। इस दौरान सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर कैंटीन प्रबंधन को अनहाइजीनिक कंडीशन के तहत चालान काटा गया।
फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान कर्मचारियों की उंगलियों पर कट और घाव पाए गए। कुछ कर्मचारियों के नाखूनों पर नेल पॉलिश भी लगी हुई थी। सबसे गंभीर लापरवाही यह मिली कि कैंटीन में पेंट करने वाले ब्रश से रिफाइंड तेल लगाकर खाद्य पदार्थ तैयार किए और विद्यार्थियों को परोसे जा रहे थे।
जांच में कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पीने के पानी की टेस्टिंग रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं करवाई गई। इसके अलावा भोजन तैयार करने और परोसने वाली जगहों पर सफाई की कमी मिली। कैंटीन में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कुरकुरे और चिप्स भी पाए गए, जिन्हें मौके पर जब्त कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 के तहत जारी चालान में एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। कैंटीन प्रबंधन को सभी कमियां तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। दोबारा जांच में खामियां मिलने पर मामला यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार के ध्यान में लाकर कैंटीन का ठेका रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सेहत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।