{"_id":"6af57095d9029ad5100dec8e","slug":"bomb-blast-threats-against-banks-in-chandigarh-police-on-high-alert-bomb-disposal-squad-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के चार बैंकों को बम की धमकी: छह शाखाएं बनीं निशाना, पुलिस-बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के चार बैंकों को बम की धमकी: छह शाखाएं बनीं निशाना, पुलिस-बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा
Thu, 12 Nov 2026 01:24 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:24 PM IST
सार
पुलिस कंट्रोल रूम ने संबंधित क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना देकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। संबंधित एरिया इंस्पेक्टरों को भी अलर्ट किया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
बम की धमकी के बाद माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ के चार बैंकों को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल मिलने की सूचना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से संबंधित थाना क्षेत्रों के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया।
निशाने पर सेक्टर-7, 17, 31 और 35 स्थित चार बैंकों की छह शाखाएं हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। बैंकों के परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने वाली शाखाओं में सेक्टर-17बी स्थित इंडियन बैंक, सेक्टर-35 स्थित बैंक ऑफ इंडिया, सेक्टर-7 स्थित इंडियन बैंक, सेक्टर-17 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा, सेक्टर-31 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और सेक्टर-17 स्थित यूनियन बैंक शामिल हैं। सभी छह शाखाओं को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना पुलिस तक पहुंची।
विज्ञापन
धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने संबंधित क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना देकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। संबंधित एरिया इंस्पेक्टरों को भी अलर्ट किया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके।
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा
बम की धमकी को गंभीरता से लेते हुए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वायड ने बैंक परिसरों और आसपास के क्षेत्रों की तलाशी शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड के प्रशिक्षित कुत्तों की मदद से भी संदिग्ध वस्तुओं और विस्फोटक की तलाश की जा रही है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, मोबाइल फोरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच को भी सक्रिय किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हैं। फिलहाल धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की वास्तविकता का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।