{"_id":"6a9ee62525e4982cfb0af565","slug":"video-raja-warring-met-sachin-pilot-in-delhi-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजा वड़िंग ने सचिन पायलट से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा वड़िंग ने सचिन पायलट से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
पंजाब कांग्रेस में नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नवनियुक्त प्रभारी महासचिव सचिन पायलट से दिल्ली में मुलाकात की। पायलट के जन्मदिन के मौके पर हुई इस मुलाकात में वड़िंग ने उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। बैठक में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक मुलाकात के दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। वड़िंग ने पायलट को 8 सितंबर को चंडीगढ़ में भगवंत मान सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जाने वाले प्रदर्शन की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार वड़िंग ने पायलट को प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता भी दिया। हालांकि, पायलट ने फिलहाल इस कार्यक्रम में शामिल होने से दूरी बनाए रखने के संकेत दिए हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, पायलट फिलहाल पंजाब कांग्रेस के विभिन्न गुटों से अलग-अलग संवाद स्थापित करने और संगठन की जमीनी स्थिति समझने पर जोर देंगे। इसलिए किसी एक गुट के कार्यक्रम में तत्काल भागीदारी से उन्होंने इन्कार कर दिया है।
बताते चलें कि कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी पद से हटाकर सचिन पायलट को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पंजाब कांग्रेस लंबे समय से अंदरूनी गुटबाजी से जूझ रही है। पायलट के सामने वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खेमों के बीच तालमेल कायम करने के साथ चुनावी संगठन को मजबूत करने की बड़ी चुनौती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।