{"_id":"6ab27700d97b12f2d801c1f1","slug":"video-official-language-implementation-committee-meeting-held-in-ferozepur-division-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित
फिरोजपुर रेल मंडल की मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक मंगलवार मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी शाखा अधिकारियों और मुख्य कार्यालय अधीक्षकों ने हिस्सा लिया।
बैठक के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने एक से 15 सितंबर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा-2026 के सफल आयोजन के लिए राजभाषा विभाग को बधाई दी। उन्होंने पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मंडल के कर्मचारियों की बड़ी संख्या में सहभागिता की सराहना की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभागीय निरीक्षण के दौरान राजभाषा के कार्यों और प्रगति का भी अवलोकन करें तथा निरीक्षण रिपोर्ट में इसका उल्लेख अवश्य करें। उन्होंने कहा कि राजभाषा में कार्य करते समय सहज, सरल और आम बोलचाल के शब्दों का प्रयोग किया जाना चाहिए, ताकि कार्यालयीन कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी नितिन गर्ग ने अधिकारियों से स्वयं हिंदी में कार्य करने तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।
बैठक का संचालन सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी मस्तराम मीना ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।