Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Major crackdown on illegal mining in Pathankot; 3 Poclain machines seized

पठानकोट में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 पोकलेन जब्त

Thu, 12 Nov 2026 01:49 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:49 PM IST
Major crackdown on illegal mining in Pathankot; 3 Poclain machines seized
पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ माइनिंग विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन पोकलेन मशीनें और दो टिप्पर कब्जे में लिए गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन स्टोन क्रशर मालिकों और एक अन्य चालक समेत कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। पहली कार्रवाई गांव मैरा कलां की राजस्व सीमा से बाहर झुंबर-तरफ-नरोट क्षेत्र स्थित गुरु जी स्टोन क्रशर पर की गई। थाना तारागढ़ के एएसआई गुरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें क्रशर पर अवैध खनन होने की सूचना मिली। उन्होंने इसकी जानकारी माइनिंग विभाग के जेई वरुण काटल को दी। इसके बाद जेई वरुण काटल और जेई लवप्रीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति पोकलेन मशीन से खुदाई कर रहा था, जबकि दो अन्य टिप्परों में खनन सामग्री भरकर ले जा रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन तीन लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पोकलेन चालक विक्रमजीत निवासी गांव माजरा, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), टिप्पर चालक अंजीत कुमार निवासी जिला मोतिहारी (बिहार) और गंगा बहादुर निवासी जिला उदयपुर (नेपाल) के रूप में हुई है। वहीं, क्रशर मालिक सरबजीत सिंह निवासी दतियाल, पठानकोट फरार हो गया। पारस और शिवा क्रशर पर भी छापेमारी दूसरी कार्रवाई बकनौर रेलवे फाटक के नजदीक की गई। एएसआई निर्मलजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ जांच के दौरान पारस क्रशर के मालिक किशन ओबराय और शिवा क्रशर के मालिक गौरव पर निर्धारित सीमा से अधिक गहराई तक खुदाई करवाने का आरोप पाया। पुलिस ने पारस क्रशर पर छापेमारी कर पोकलेन मशीन के चालक जितेंद्र कुमार उर्फ गनी निवासी गांव मल्लियां, जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, क्रशर मालिक किशन ओबराय निवासी पटेल चौक मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने शिवा क्रशर पर भी दबिश दी और वहां से कोबेल्को कंपनी की पोकलेन मशीन कब्जे में ली। मशीन का चालक मौके से फरार हो गया। क्रशर मालिक गौरव निवासी मुकेरियां, जिला होशियारपुर बताया गया है। खनन विभाग करेगा खुदाई की गहराई की जांच माइनिंग विभाग के अधिकारी जसप्रीत ग्रेवाल के मुताबिक, विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर खुदाई की गहराई की जांच करेगी। पुलिस ने अवैध खनन से जुड़े दोनों मामलों में थाना तारागढ़ में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार क्रशर मालिकों और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गाजियाबाद: मुरादनगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव, सीसीटीवी आया सामने

12 Nov 2026

VIDEO: 22 साल की उम्र में उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

12 Nov 2026

भस्म आरती दर्शन: राजसी स्वरूप में सजे बाबा, चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कर भस्म रमाई; गूंजा जय श्री महाकाल

12 Nov 2026

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चौधरी देवीलाल हॉस्टल के कमरे में लगी आग, छात्र का सामान जलकर राख

12 Nov 2026

VIDEO: मैनपुरी में चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

12 Nov 2026
विज्ञापन

बसों में भीड़ बनी परेशानी, सीट के लिए करना पड़ा इंतजार

12 Nov 2026

कानपुर: चौरीचौरा एक्सप्रेस हादसे के बाद चार घंटे तक प्लेटफॉर्म पर भूखे-प्यासे भटकते रहे यात्री

11 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: बेटों ने छोड़ा साथ, वृद्धाश्रम में मिला भाई; भाईदूज पर छलका बुजुर्गों का प्यार

11 Nov 2026

पुरानी रंजिश में स्टूडियो में घुसकर संचालक पर धारदार हथियार से हमला

11 Nov 2026

फरीदाबाद के छात्रों को यूरोप की डिग्री

11 Nov 2026

VIDEO: भाई दूज पर ग्वालियर हाईवे से शहर की तरफ बड़े वाहनों के प्रवेश पर पर लगी रोक

11 Nov 2026

डीएवी नेशनल अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आरंभ

11 Nov 2026

दिल्ली में ईडब्ल्यूएस के 18.73 लाख मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

11 Nov 2026

VIDEO: मथुरा में अधिकारियों ने परखी यमुना घाटों की व्यवस्था

11 Nov 2026

VIDEO: एटा में शराब पीने के बाद तीन युवकों की मौत, गांव में मचा कोहराम

11 Nov 2026

VIDEO: 'ट्रेन ऑन डिमांड' ने किया सफर आसान, स्टेशन पर नहीं जुटने दी भीड़

11 Nov 2026

VIDEO: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, ईंट-पत्थर से सिर कुचला, चाकू से किए वार

11 Nov 2026

VIDEO: भाई दूज पर चलाई गईं 40 अतिरिक्त बसें

11 Nov 2026

Video: लखनऊ शाही वॉरियर्स और मुंबई डॉल्फिंस के बीच उद्घाटन मुकाबला

11 Nov 2026

कानपुर रेल हादसा: तीन घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन, एसी कोच के यात्री छूटे

11 Nov 2026

बरूवाल में तेज रफ्तार थार का कहर, दो लोगों की मौके पर मौत; चालक फरार

वीडियो: मोरसू के पास सरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, चालक घायल

कानपुर: दो स्कूटियों की भिड़ंत के बाद विवाद, दबंगों ने मचाया तांडव

11 Nov 2026

सजी काव्य और शायरी की महफिल, नकवी के काव्य संग्रह का विमोचन हुआ

11 Nov 2026

भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना; VIDEO

11 Nov 2026

Video: सुल्तानपुर में परिजनों के इनकार पर किशोरी टावर पर चढ़ी, 2 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

11 Nov 2026

गढ़वाल भ्रातृ मंडल की ओर से गढ़ कौथिग का आयोजन

11 Nov 2026

Video: उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ, पर्वतीय संस्कृति की दिखी झलक

11 Nov 2026

शुक्लागंज: चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप, आग बुझाने आ रही दमकल जाम में फंसी

11 Nov 2026

Video: सीएम योगी बोले- उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते अखिलेश

11 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed