Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Major action by Moga Police: 300 mobile phones recovered with the help of the CEIR portal and returned to their rightful owners
{"_id":"6ac8c9ca692f4f3760027530","slug":"video-major-action-by-moga-police-300-mobile-phones-recovered-with-the-help-of-the-ceir-portal-and-returned-to-their-rightful-owners-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CEIR पोर्टल की मदद से 300 मोबाइल फोन बरामद,असली मालिकों को किए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CEIR पोर्टल की मदद से 300 मोबाइल फोन बरामद,असली मालिकों को किए वापस
मोगा पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 300 गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस करके बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन आईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदाले और मोगा एस एस पी सरताज सिंह चाहल ने 300 मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस सौंपने की कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक 1 जून 2026 से अब तक पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से गुम हुए 300 मोबाइल फोन को ट्रेस किया। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई गई है। पुलिस ने विभिन्न जिलों और अन्य क्षेत्रों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाए और अपने मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल पर ब्लॉक करवाने के लिए आवेदन करे। इससे मोबाइल फोन के दुरुपयोग को रोकने और उसे ट्रेस करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा के लिए स्क्रीन लॉक और अन्य सुरक्षा सुविधाओं का इस्तेमाल करें तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा न करें।
मोगा पुलिस ने कहा कि आम जनता की सहायता और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।