फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab Big News today Supreme Court Punjab government case Gaurav Yadav Punjab haryana highcourt

Chd-Pb Big News: पंजाब सरकार के केस से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस हटे, गाैरव यादव रेगुलर डीजीपी बने; बड़ी खबरें

Fri, 09 Oct 2026 03:52 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 09 Oct 2026 03:52 PM IST
सार

पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में हलचल रही। सीएम के ओएसडी राजबीर घुमन की याचिका पर सुनवाई से हाईकोर्ट ने इन्कार कर दिया और उन्हें उचित मंच पर जाने की सलाह दी। वहीं सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू ने पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। जानें पंजाब चंडीगढ़ की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Chandigarh Punjab Big News today Supreme Court Punjab government case Gaurav Yadav Punjab haryana highcourt
चंडीगढ़ पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते के बकाया भुगतान से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने आदेशों की कथित अवहेलना और पंजाब के मुख्य सचिव के खिलाफ प्रथम दृष्टया आपराधिक अवमानना के मुद्दे को रोस्टर के अनुसार संबंधित पीठ के समक्ष भेजने का निर्देश दिया है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष ड्यूटी पर तैनात अधिकारी राजबीर सिंह घुमन को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। पंजाब सरकार ने गाैरव यादव का प्रदेश का रेगुलर डीजीपी नियुक्त कर दिया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब सीएमओ से जुड़े भ्रष्टाचार केस से जस्टिस शील नागू अलग
पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू ने खुद को अलग कर लिया है। पंजाब सरकार ने सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। पढ़ें पूरी खबर

राजबीर घुमन को राहत नहीं 

पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष ड्यूटी पर तैनात अधिकारी राजबीर सिंह घुमन को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। घुमन ने सीबीआई की ओर से दर्ज प्राथमिकी और उनके पैतृक आवास पर की गई तलाशी को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति जेएस बेदी ने कहा कि मामला उनकी पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए उपयुक्त नहीं है, क्योंकि संबंधित प्राथमिकी हाई कोर्ट की खंडपीठ के आदेश पर दर्ज की गई थी। अदालत ने याचिकाकर्ता को उचित मंच पर जाने की सलाह दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

डीए बकाया भुगतान मामले में पंजाब के मुख्य सचिव पर अवमानना की तलवार 
पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) के बकाया भुगतान से जुड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाई कोर्ट के आदेशों की कथित अवहेलना और पंजाब के मुख्य सचिव के खिलाफ प्रथम दृष्टया आपराधिक अवमानना के मुद्दे पर अदालत ने मामले को रोस्टर के अनुसार संबंधित पीठ के समक्ष भेजने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ में गन पॉइंट पर लूटी कार, पुलिस बीट बॉक्स के सामने वारदात 

चंडीगढ़ में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस बीट बॉक्स के सामने ही गन पॉइंट पर कार लूट की वारदात को अंजाम दे दिया गया। सेक्टर-46 में वीरवार देर रात करीब 11:30 बजे दो हथियारबंद युवकों ने एक व्यक्ति को रोककर उसकी स्विफ्ट कार लूट ली और मौके से फरार हो गए। वारदात पुलिस बीट बॉक्स से महज कुछ दूरी पर मुख्य सड़क पर हुई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

गाैरव यादव पंजाब के रेगुलर डीजीपी नियुक्त 

गाैरव यादव का पंजाब का रेगुलर डीजीपी नियुक्त कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएससी ने सरकार को डीजीपी पर रेगुलर पोस्टिंग के लिए तीन नामों का पैनल भेजा था, जिसमें से सरकार ने यादव के नाम पर मुहर लगा दी है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

मोहनजीत शेरों मामले में पंजाब के डीजी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने किया तलब 
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने सिख युवक मोहनजीत सिंह शेरों से जुड़े कथित पुलिस हिरासत में उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक को नई दिल्ली तलब किया है। पढ़ें पूरी खबर

ट्रेन संचालन पर विवाद, सुपरिंटेंडेंट ने गार्ड के सिर पर मारा डंडा 

जालंधर जिले के लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संचालन को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत ने ट्रेन मैनेजर (गार्ड) रवि के सिर पर डंडे से हमला कर दिया।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed