Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Jeevan Nagar to be drug-free within two days, police assure; women issue a warning

दो दिन में नशामुक्त होगा जीवन नगर, पुलिस का भरोसा; महिलाओं की चेतावनी

Thu, 19 Nov 2026 02:58 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:58 PM IST
Jeevan Nagar to be drug-free within two days, police assure; women issue a warning
शहर के कच्चा मलक रोड स्थित जीवन नगर में नशे के खिलाफ महिलाओं के सड़क पर उतरने और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। बुधवार को महिलाओं ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए पंजाब सरकार की 'युद्ध नशे विरुद्ध' मुहिम और जगराओं पुलिस के नशा खत्म करने के दावों पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद वीरवार को थाना सिटी-2 के प्रभारी आत्मा सिंह ने खुद मोर्चा संभालते हुए मोहल्ला निवासियों के बीच पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान थाना प्रभारी ने मोहल्ला निवासियों से कहा कि जब से उन्होंने थाना सिटी-2 का कार्यभार संभाला है, तब से आज तक किसी भी व्यक्ति ने उनके पास नशे को लेकर शिकायत नहीं की। उन्होंने प्रदर्शन करने वाली महिलाओं से भी सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी उनके पास नशे की बिक्री या इससे जुड़ी गतिविधियों को लेकर कोई शिकायत अथवा सूचना दी है? इस बात को लेकर मौके पर माहौल गर्मा गया। थाना प्रभारी आत्मा सिंह ने मोहल्ला निवासियों को भरोसा दिलाया कि अगले दो दिनों में पूरे मोहल्ले में नशे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि आज के बाद जीवन नगर में नशा बेचने वाला कोई भी व्यक्ति अपने घर में नहीं, बल्कि जेल में मिलेगा। वहीं नशे की दलदल में फंसे युवाओं का इलाज करवाने में भी पुलिस सहयोग करेगी। आत्मा सिंह ने बताया कि मोहल्ला निवासियों ने कुछ लोगों पर नशा तस्करी के आरोप लगाए हैं। पुलिस इन आरोपों की जांच और वेरिफिकेशन करने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। इसके अलावा जीवन नगर में रोजाना पीसीआर की गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि नशा बेचने और सेवन करने वालों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि नशा करते या बेचते पकड़े जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के मुताबिक बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम, फिर सड़क पर उतरेंगी महिलाएं दूसरी ओर महिलाओं ने पुलिस के आश्वासन पर पूरी तरह भरोसा जताने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें विश्वास नहीं है कि पुलिस वास्तव में मोहल्ले से नशे का कारोबार खत्म कर पाएगी। हालांकि उन्होंने पुलिस को दो दिन का समय दिया है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा सड़कों पर उतरेंगी और अपने संघर्ष को पहले से भी तेज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: पोस्टमार्टम हाउस के बाहर अचानक धधकी NDRF की बस, लोगों ने बुझाई आग

19 Nov 2026

VIDEO: एटा मार्ग पर ग्राम अंगदपुर के समीप बुधवार को देर रात आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

19 Nov 2026

VIDEO: युवा उत्सव में लोकगीत-नृत्य से पेंटिंग तक में दिखाई प्रतिभा।

19 Nov 2026

VIDEO: सीबीएसई नेशनल स्केटिंग में आदर्श प्रताप ने जीता रजत पदक।

19 Nov 2026

VIDEO: रात में भी नहीं डिगा पंचकोसी परिक्रमार्थियों का हौसला, भक्ति के रंग में रंगी मथुरा।

19 Nov 2026
विज्ञापन

राजस्थान में 21-22 नवंबर को बारिश का अलर्ट, इन संभागों में बदलेगा मौसम

19 Nov 2026

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट, 20-22 नवंबर बदलेगा मौसम

19 Nov 2026
विज्ञापन

शामली में मकान में लगी भीषण आग, मां और दो बेटियों की मौत

19 Nov 2026

दिल्ली: डीटीयू के पीजी छात्रों को मिलेगी फीस में रियायत, जानें कितनी हो परिवार की सालान आय

19 Nov 2026

दिल्ली: शाहदरा छोटे बाजार गोल्ड मार्केट में व्यापारी परेशान, जानें समस्याओं को लेकर क्या बोले

19 Nov 2026

प्रयागराज: ऐतिहासिक इंदिरा मैराथन शुरू, धावक नैनी तक पहुंचे

19 Nov 2026

इंदिरा मैराथन के धावकों पर जगह जगह की गई पुष्पवर्षा, लोगों में दिखा उत्साह

19 Nov 2026

इंदिरा मैराथन और हाफ मैराथन शुरू, धावकों पर जगह-जगह बरसाए गए फूल

19 Nov 2026

खंडवा न्यूज: दरगाह हटाने पर गरमाई सियासत, शहर काजी के समर्थन में उतरे पार्षद अशफाक सीगड़

19 Nov 2026

उज्जैन न्यूज: वैष्णव तिलक और चांदी के मुकुट से सजे बाबा महाकाल, दिव्य दर्शन कर भक्त बोले- जय श्री महाकाल

19 Nov 2026

Video: एनबीआरआई के 73वें वार्षिक दिवस समारोह का आयोजन

19 Nov 2026

Video: बलरामपुर में भीषण हादसा, कोहरे में दो बाइकों में भिड़ंत, पांच युवकों की मौत

19 Nov 2026

Video: ऐशबाग के तिलक नगर में आग से तबाही, दर्जनों झोपड़ियां जलकर राख

19 Nov 2026

जगराओं में खिलौना पिस्तौल दिखाकर दो दुकानों में लूट, महिलाएं निशाने पर

छठ घाटों पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे एडीजी और एसपी;video

19 Nov 2026

छुट्टियां खत्म होते ही बसों में बढ़ी भीड़, खड़े होकर सफर करने को मजबूर हुए यात्री;video

19 Nov 2026

बलिया: पेंशनर पार्क को मिली हाईमास्ट लाइट, आरओ और बेंचों की सौगात;video

19 Nov 2026

चंदौली: कूड़े की आग से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जला;video

19 Nov 2026

पुरानी पेंशन-टीईटी को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन; VIDEO

19 Nov 2026

मासिक समन्वय गोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, VIDEO

19 Nov 2026

मिर्जापुर: डीएम ने किया मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ;video

19 Nov 2026

अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मांगी सुख-समृद्धि;video

19 Nov 2026

छठ महापर्व पर मऊ के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब ;video

19 Nov 2026

छठ के बाद लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की परेशानी, VIDEO

19 Nov 2026

फतेहपुर अटवा को 2-0 से हराकर उतरौली क्वार्टर फाइनल में, VIDEO

19 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed