{"_id":"6afecf00b484f66d540e5e0b","slug":"avengers-doomsday-advance-booking-marvel-film-beats-ramayana-and-dhurandhar-2-in-pre-sales-in-india-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एवेंजर्स डूम्सडे: रिलीज से पहले ही धमाका, एडवांस बुकिंग में इन दो बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एवेंजर्स डूम्सडे: रिलीज से पहले ही धमाका, एडवांस बुकिंग में इन दो बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
Thu, 19 Nov 2026 03:57 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:57 PM IST
सार
- मार्वल की मच-अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली है।
- फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इसने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।
- जानिए फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
विज्ञापन
अवेंजर्स: डूम्सडे एडवांंस बुकिंग कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हॉलीवुड की मच-अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की रिलीज में अब सिर्फ चार हफ्ते बाकी हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म भारत में अपनी ग्लोबल रिलीज से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग 17 नवंबर को रिलीज से करीब एक महीने पहले ही शुरू हो गई थी। बुकिंग शुरू होने के महज 48 घंटों के अंदर फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है।
अब तक किया इतना कलेक्शन
सैक्निल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई जारी है। फिल्म ने 4 दिनों के शो के लिए अब तक 34.53 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। वहीं, ब्लॉक सीटों को हटा दें तो यह आंकड़ा 28.87 करोड़ रुपये है।
फिल्म के ओपनिंग डे, यानी 17 दिसंबर के लिए सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं। इस दिन की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 16.56 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है, जबकि ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 14.73 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
शहरों की बात करें तो मुंबई सबसे आगे है। यहां फिल्म ने अब तक 6.78 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 5.32 करोड़ रुपये है।

Trending Videos
रामायण और धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण' और 'धुरंधर 2' से भी आगे निकली 'डूम्सडे'
भारत में किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग की इतनी तेज रफ्तार देखने को कम ही मिलती है। 'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने इस मामले में 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग की रफ्तार हिंदी सिनेमा की दो बड़ी फिल्मों 'रामायण' और 'धुरंधर 2' से भी आगे निकल गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग शुरू होने के शुरुआती 48 घंटों में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने पहले दिन के लिए 16 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली। वहीं, 'धुरंधर 2' ने इतने दिनों में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। दूसरी ओर, 'रामायण' की पहले 48 घंटों की एडवांस बुकिंग करीब 7 करोड़ रुपये रही थी।

अवेंजर्स: डूम्सडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @marvelstudios
कब रिलीज होगी फिल्म?
ये भी पढ़ें- Party Animals Movie Review: कलाकारों की भीड़, पुराने गानों के रीमिक्स; कॉमेडी के नाम पर हंगामा परोसती फिल्म
- 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
- इस अनाउंसमेंट के बाद साफ है कि फिल्म अमेरिका से पहले भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- वहीं विदेशों में फिल्म की रिलीज डेट 18 दिसंबर की है।
- फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Party Animals Movie Review: कलाकारों की भीड़, पुराने गानों के रीमिक्स; कॉमेडी के नाम पर हंगामा परोसती फिल्म