Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
In Pathankot, a man posing as a 'miracle-working' holy man swindled a farming couple and fled with their gold earrings
{"_id":"6aedebb07d188b3789034845","slug":"video-in-pathankot-a-man-posing-as-a-miracle-working-holy-man-swindled-a-farming-couple-and-fled-with-their-gold-earrings-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में चमत्कारी बाबा बनकर किसान दंपती से ठगी, सोने की बालियां लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में चमत्कारी बाबा बनकर किसान दंपती से ठगी, सोने की बालियां लेकर फरार
जिले के गांव भगवानसर में चमत्कारी बाबा बनकर पहुंचे ठगों ने किसान दंपती को बीमारियां ठीक करने का झांसा देकर सोने की बालियां ठग लीं। आरोपियों ने पहले दंपती को अपनी बातों में उलझाया और फिर पति को बहाने से दूर ले जाकर महिला से बालियां उतरवा लीं।
पीड़ित दर्शना और उनके पति रमेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम वे भोआ से सामान लेकर लौट रहे थे। रास्ते में सफेद कपड़े और पगड़ी पहने एक व्यक्ति ने उनसे मंदिर का रास्ता पूछा। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर एक महिला और युवक भी वहां पहुंच गए। उन्होंने उक्त व्यक्ति को चमत्कारी बाबा बताते हुए उसके चमत्कारों के किस्से सुनाए और बीमारियां ठीक करने का भरोसा दिया।
इसके बाद बाबा ने दर्शना को टोटके बताकर विश्वास में लिया और उसके पति को बातों में उलझाकर दूर ले गया। इसी दौरान महिला से सोने की बालियां उतरवा लीं और उन्हें कागज व रुमाल में बांधकर घर जाकर खोलने को कहा। घर पहुंचने पर रुमाल में बालियों की जगह भांग के पत्ते मिले। शुक्रवार सुबह पीड़ित परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सोने की बालियां बरामद करवाने की मांग की। पुलिस ने भोआ और भगवानसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का भरोसा दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।