{"_id":"6af1ce7c0fcc8f23220e1aed","slug":"punjab-s-air-quality-turns-toxic-on-diwali-aqi-in-ludhiana-and-jalandhar-reaches-500-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में दिवाली पर जहरीली हुई हवा, लुधियाना-जालंधर का AQI 500 तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में दिवाली पर जहरीली हुई हवा, लुधियाना-जालंधर का AQI 500 तक पहुंचा
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:16 PM IST
Link Copied
पंजाब में इस बार दीपावली पर खूब पटाखे चले। इस कारण दिवाली की रात पंजाब के अधिकतर शहरों की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। रात 8 बजे से हवा खराब होनी शुरू हुई, जो 12 तक गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।लुधियाना और पटियाला का एक्यूआई 500 तक पहुंच गया। लुधियाना का औसत एक्यूआई 306 दर्ज किया गया और अभी भी यह बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। अमृतसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक दिवाली की रात अधिकतम 432 दर्ज किया गया, जबकि औसत एक्यूआई पिछले 24 घंटे में 242 रहा है। इसी तरह जालंधर में खतरनाक श्रेणी तक एक्यूआई पहुंच गया और अधिकतम एक्यूआई 500 दर्ज किया गया है जबकि शहर का औसत एक्यूआई 327 रहा है। रात 11 बजे से लेकर सुबह 7 बजे एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में ही रहा है। इसी तरह खन्ना का एक्यूआई में दिवाली की रात अधिकतम 443 रहा, जबकि पिछले 24 घंटे में शहर का औसत एक्यूआई 274 दर्ज किया गया है। एक्यूआई का यह स्तर स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी प्रभाव डालता है जबकि बीमार, बुजुर्ग और बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है। सांस, हृदय या फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए यह स्थिति घातक साबित हो सकती है।विशेषज्ञों की मानें तो आगे धान की कटाई के साथ पराली जलाने के मामले भी जोर पकड़ेंगे। अगर स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में पंजाब में दिल्ली-एनसीआर जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।