{"_id":"6aa3d0b7c63699075101261f","slug":"video-health-department-intercepts-tanker-filled-with-22000-liters-of-suspicious-desi-ghee-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट स्वास्थ्य विभाग ने ग्रेटर नोएडा से आया 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी से भरा टैंकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट स्वास्थ्य विभाग ने ग्रेटर नोएडा से आया 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी से भरा टैंकर पकड़ा
फरीदकोट जिले के स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी से भरे टैंकर को कब्जे में लिया है। यह टैंकर ग्रेटर नोएडा से कोटकपूरा के फरीदकोट रोड स्थित एक देसी घी की फैक्ट्री में सप्लाई के लिए पहुंचा था। विभाग की टीम ने टैंकर से घी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग की इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा से संदिग्ध देसी घी से भरा टैंकर कोटकपूरा आ रहा है। इस संबंध में जीएसटी विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। इसके बाद वीरवार रात फूड कमिश्नर अमित जोशी के नेतृत्व में चंडीगढ़ से टीम कोटकपूरा पहुंची। टीम ने फरीदकोट के फूड सेफ्टी अफसर नवदीप सिंह चहल के नेतृत्व वाली टीम के साथ मिलकर फरीदकोट रोड स्थित फैक्ट्री में पहुंचे टैंकर को कब्जे में लिया। टैंकर से घी के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए। फूड सेफ्टी अफसर नवदीप सिंह चहल ने बताया कि टैंकर में करीब 22 हजार लीटर संदिग्ध देसी घी है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल टैंकर विभाग के कब्जे में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।