{"_id":"6aa3eea5d9a9d1ce5c0dc1bf","slug":"video-gujarat-youth-dies-in-road-accident-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर साहिब में रॉन्ग साइड से आई कार बनी काल, टक्कर के बाद खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 25 साल के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरतपुर साहिब में रॉन्ग साइड से आई कार बनी काल, टक्कर के बाद खड़े ट्रक में घुसी बाइक; 25 साल के युवक की मौत
कीरतपुर साहिब में गांव मसेवाल के पास शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। मनाली की तरफ से दोस्तों के साथ बाइक पर ट्रिप कर लौट रहे गुजरात निवासी 25 वर्षीय युवक उत्सव पांड्या की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक उत्सव अपनी बाइक पर सवार होकर मसेवाल के पास पहुंचा था।
रॉन्ग साइड से आ रही कार से हुई टक्कर
इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही एक कार के साथ उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भयानक था कि युवक ट्रक से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
नेशनल हाईवे की एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसआई पवनदीप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान उत्सव पांड्या पुत्र विवेक पांड्या, निवासी गुजरात के रूप में हुई है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर उन्हें शव सौंप जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।