Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Food safety team raids Mallanwala; street vendors instructed to maintain cleanliness; shopkeepers advised to comply with regulations regarding the sale of Ajinomoto, food coloring, and skimmed milk powder
{"_id":"6accd41e82d75f7743043b8e","slug":"video-food-safety-team-raids-mallanwala-street-vendors-instructed-to-maintain-cleanliness-shopkeepers-advised-to-comply-with-regulations-regarding-the-sale-of-ajinomoto-food-coloring-and-skimmed-milk-powder-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मल्लांवाला में फूड सेफ्टी टीम का छापा, रेहड़ी संचालकों को साफ-सफाई रखने के निर्देश; अजीनोमोटो, खाद्य रंगों और स्किम्ड मिल्क पाउडर की बिक्री पर दुकानदारों को नियमों के पालन की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्लांवाला में फूड सेफ्टी टीम का छापा, रेहड़ी संचालकों को साफ-सफाई रखने के निर्देश; अजीनोमोटो, खाद्य रंगों और स्किम्ड मिल्क पाउडर की बिक्री पर दुकानदारों को नियमों के पालन की हिदायत
लोगों को साफ-सुथरा और सुरक्षित भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी विंग की टीम ने मल्लांवाला क्षेत्र में रेहड़ी संचालकों और उन्हें खाद्य सामग्री सप्लाई करने वाली थोक दुकानों की जांच की। इस दौरान कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के बारे में जागरूक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
जांच के दौरान रेहड़ी संचालकों को भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, साफ एप्रन पहनने और सिर को ढककर रखने के निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों को मक्खियों, मच्छरों और अन्य कीटों से बचाने के लिए जालियों और ढक्कनों का इस्तेमाल करने को कहा गया। साथ ही भोजन में बिना अनुमति वाले रंगों और प्रतिबंधित पदार्थों का इस्तेमाल न करने तथा केवल सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सामग्री से खाद्य पदार्थ तैयार करने की हिदायत दी गई। योग्य कारोबारियों को फूड सेफ्टी रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस लेने की जानकारी भी दी गई।
टीम ने रेहड़ियों को सामान सप्लाई करने वाली एक दुकान की जांच के दौरान अजीनोमोटो, खाद्य रंग और स्किम्ड मिल्क पाउडर की मौजूदगी पाई। दुकानदार को खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार इनकी बिक्री सुनिश्चित करने और किसी भी गैर-अनुमोदित पदार्थ की बिक्री से बचने को कहा गया।
दूध पाउडर की संभावित दुरुपयोग संबंधी आशंका को देखते हुए उसकी खरीद-बिक्री और सप्लाई का उचित रिकॉर्ड रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर खरीदार और उपयोग संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सके।
फूड सेफ्टी विंग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से भी संदिग्ध मिलावट की सूचना देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।