{"_id":"6a92868eb08e97d34d0132ac","slug":"video-fire-breaks-out-at-a-bank-in-kapurthala-documents-and-furniture-destroyed-locker-area-remains-safe-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में बैंक में लगी आग, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर नुकसान; लॉकर क्षेत्र सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में बैंक में लगी आग, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर नुकसान; लॉकर क्षेत्र सुरक्षित
कपूरथला रेलवे स्टेशन रोड स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बैंक से धुआं निकलता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर अधिकारी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
फायर ब्रिगेड के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5:59 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित बैंक से धुआं निकल रहा है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बैंक के अंदर जाकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
फायर अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
ब्रांच मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब छह बजे बैंक से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह बैंक पहुंचे। उस समय फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई थी।
आग बुझने के बाद बैंक के अंदर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। ब्रांच मैनेजर के मुताबिक, आग से बैंक में रखे जरूरी दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक बैंक को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
लॉकर क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित
आगजनी की इस घटना में राहत की बात यह रही कि बैंक का लॉकर क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रहा। आग से लॉकर क्षेत्र में किसी तरह की क्षति नहीं हुई। इससे लॉकर में रखे सामान की सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता टल गई।
फिलहाल फायर ब्रिगेड और बैंक प्रबंधन की ओर से आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है। विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण और कुल नुकसान का पता चल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।