फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Case registered against Rahul Gandhi Punjab Congress protests in Chandigarh standoff with police

राहुल गांधी पर केस दर्ज: चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन, गवर्नर हाउस जाने से रोकने पर पुलिस से टकराव

Tue, 01 Sep 2026 02:55 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 01 Sep 2026 02:55 PM IST
सार

कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसी सड़क पर ही बैठ गए। वे राज्यपाल से मिलने के लिए लोक भवन जाने की जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन
Case registered against Rahul Gandhi Punjab Congress protests in Chandigarh standoff with police
पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के अनुसूचित जाति विंग ने मंगलवार को राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और राज्यपाल से मिलने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गवर्नर हाउस जाने से रोका, जिससे टकराव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेसी सड़क पर ही बैठ गए। वे राज्यपाल से मिलने के लिए लोक भवन जाने की जिद पर अड़े रहे। पंजाब कांग्रेस के कार्यवाहक प्रधान राजकुमार वेरका ने कहा कि वे शांतिपूर्वक ढंग से प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल से मिलना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनका रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन


पुलिस से टकराव और हिरासत
प्रदर्शनकारियों ने गवर्नर हाउस की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ा। आगे बढ़ने की कोशिश के चलते पुलिस ने कुछ कांग्रेसियों को हिरासत में लिया और उन्हें थाना 11 ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के खिलाफ मामले का विरोध
यह प्रदर्शन राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले के विरोध में आयोजित किया गया था। राजकुमार वेरका ने कहा कि राहुल गांधी ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव के मुद्दे को उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस मुद्दे को उठाने वाले के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। कांग्रेस का कहना है कि वे इस कार्रवाई का विरोध जारी रखेंगे।
 

जगराओं में कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला फूंका
राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में जगराओं के कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा के नेतृत्व में रानी झांसी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।



प्रदर्शनकारियों ने एफआईआर को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे और मजबूती से जनता की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कथित तौर पर अपमानित करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए। इस मौके पर देहाती प्रधान रविंदरपाल सिंह उर्फ राजू कामरेड, शहरी प्रधान नवदीप सिंह गरेवाल, हरप्रीत सिंह धालीवाल, वरिष्ठ नेता गोपाल शर्मा, नीटा सभ्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed