नेपाल बाढ़ LIVE: मुश्किल सुरंग में उतरी भारतीय टीम, सीमित जगह और दलदल के बीच जारी है जिंदगी की तलाश
{"_id":"6a965d0c376733c519008d54","slug":"nepal-flash-flood-live-updates-casualties-indians-return-death-toll-surge-search-rescue-ops-hindi-news-2026-09-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"नेपाल बाढ़ LIVE: मुश्किल सुरंग में उतरी भारतीय टीम, सीमित जगह और दलदल के बीच जारी है जिंदगी की तलाश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tue, 01 Sep 2026 11:10 PM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: Devesh Tripathi
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:10 PM IST
खास बातें
Nepal Flash Flood News Live: नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने दोनों ही देशों के इलाकों में भीषण तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 939 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 4000 लोग अब भी लापता हैं। नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। नेपाल त्रासदी से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहे...
विज्ञापन
नेपाल बाढ़ त्रासदी लाइव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:06 PM, 01-Sep-2026
विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों पर क्या जानकारी दी?
विदेश मंत्रालय के अनुसार, अब तक 163 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि पांच नए लोगों को मंगलवार को बचाया गया। भारत और नेपाल के अधिकारी मिलकर राहत कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।भारत की 19 सदस्यीय फोरेंसिक टीम भी काठमांडू में काम कर रही है। टीम नेपाल के अधिकारियों के साथ डीएनए जांच और नमूनों के विश्लेषण में मदद कर रही है, ताकि पहचान की प्रक्रिया तेज हो सके। वहीं चिलिमे के जलविद्युत सुरंगों में भारतीय सुरंग बचाव दल को बेहद कम जगह, कठिन भूभाग और दलदली फर्श जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टीम ने अस्थायी तैरने वाले उपकरणों की मदद से सुरंग के अंदर आगे बढ़ने में सफलता हासिल की है और फंसे लोगों की तलाश जारी रखेगी।
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1003 पहुंच गई है, जबकि करीब 4000 लोग अब भी लापता हैं और लगभग 12,000 लोगों को बचाया जा चुका है। 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के खिसकने से अचानक बाढ़ आई थी, जिसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई।
03:59 PM, 01-Sep-2026
नेपाल त्रासदी में अबतक 1,003 लोग की मौत
नेपाल पुलिस ने बताया है कि रसुवा में भोटे कोशी नदी में आई भयानक बाढ़ के बाद 1,058 शव मिले हैं। वहीं 4,606 लोग लापता हैं। वहीं, 12 हजार से लोग ज्यादा बचाए गए। साथ ही खोज, बचाव, शव प्रबंधन और राहत कार्य जारी हैं। 1 सितंबर, 2026 को दोपहर 2 बजे जारी नेपाल पुलिस की रसुवा भोटे कोशी बाढ़ खोज, बचाव और राहत अपडेट के अनुसार, इस काम के लिए कुल 7,912 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें से 65 कर्मी प्रभावित हुए हैं और 25 से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
03:08 PM, 01-Sep-2026
आरएसपी नेता ने नेपाल बाढ़ पर क्या कहा?
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता रहबर अंसारी ने मंगलवार को कहा कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और सहायता प्रदान करने में भारत बहुत सक्रिय रहा है। इसके साथ ही उन्होंने खोज और बचाव कार्यों में भारत, दक्षिण कोरिया और चीन से मिली सहायता पर प्रकाश डाला। एएनआई से बात करते हुए अंसारी ने कहा कि आपदा के बाद नेपाल को अपने पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल सहायता मिली।
उन्होंने कहा, 'इस तबाही के व्यापक पैमाने को देखते हुए, हमें इसे दो पहलुओं से देखना होगा। एक ओर, सरकार, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज, मीडिया, सुरक्षाकर्मी और नेपाल की जनता को एकजुट होना होगा। दूसरी ओर, हमारा अंतरराष्ट्रीय समुदाय और पड़ोसी देश हर संभव तरीके से सक्रिय रूप से हमारी मदद कर रहे हैं।'
उन्होंने कहा, 'इस तबाही के व्यापक पैमाने को देखते हुए, हमें इसे दो पहलुओं से देखना होगा। एक ओर, सरकार, निजी क्षेत्र, नागरिक समाज, मीडिया, सुरक्षाकर्मी और नेपाल की जनता को एकजुट होना होगा। दूसरी ओर, हमारा अंतरराष्ट्रीय समुदाय और पड़ोसी देश हर संभव तरीके से सक्रिय रूप से हमारी मदद कर रहे हैं।'
01:37 PM, 01-Sep-2026
चीन ने श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कीं
चीन ने मंगलवार को तिब्बत में नेपाल सीमा के पास ग्यिरोंग काउंटी में पिछले हफ्ते आए भयानक अचानक बाढ़ पीड़ितों के लिए श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कीं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जिगजे पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो की ग्यिरोंग पोर्ट शाखा और बचाव स्थलों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें बचाव कर्मियों, स्थानीय अधिकारियों और निवासियों ने मारे गए लोगों की याद में मौन रखा। तिब्बती प्रांतीय सरकार ने बताया है कि 16 लोगों की मौत हुई है और 546 लोग अभी भी लापता हैं।01:17 PM, 01-Sep-2026
त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिजास्टर स्टडीज के डायरेक्टर ने क्या कहा?
नेपाल में आई भयानक अचानक बाढ़ के कुछ दिनों बाद, त्रिभुवन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिजास्टर स्टडीज के डायरेक्टर बसंत राज अधिकारी ने मंगलवार को इस आपदा को हिमालयी क्षेत्र में टेक्टोनिक और इंसानी गतिविधियों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से जोड़ा। उन्होंने इसे हिमालय के आधुनिक इतिहास की एक अभूतपूर्व घटना बताया। समाचार एजेंसी एएनआई अधिकारी ने बताया, 'उनकी टीम नुकसान का जायजा लेने के लिए जमीन पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल के इलाके में लांगटांग हिमाल की उत्तरी ढलान पर बर्फ और चट्टानों का एवलांच (हिमस्खलन) हुआ था।अधिकारी ने भारत के चमोली और धराली में हुई ऐसी ही घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, 'अगर हम हिमालय में खतरों की स्थिति को देखें, तो जलवायु परिवर्तन, टेक्टोनिक गतिविधियां और इंसानी गतिविधियां मिलकर इतनी बड़ी तबाही मचा रही हैं।'
11:54 AM, 01-Sep-2026
नेपाल बाढ़ में अब तक 987 लोगों की मौत
नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 1 सितंबर को सुबह 9 बजे तक रसुवा में आई बाढ़ में 987 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 3,916 लोग लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:12 AM, 01-Sep-2026