{"_id":"6aa92f30944239aaf60cb816","slug":"video-enraged-by-their-sons-death-the-family-blocked-the-moga-kotkapura-road-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेटे की मौत से आक्रोशित परिवार ने मोगा-कोटकपूरा रोड किया जाम, इंसाफ की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की मौत से आक्रोशित परिवार ने मोगा-कोटकपूरा रोड किया जाम, इंसाफ की मांग
मोगा में पत्नी और ससुराल पक्ष के कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने से परेशान एक युवक द्वारा 18 अगस्त को जहरीली वस्तु निगलने से इलाज के दौरान 8 सितंबर को युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर 8 सितंबर को थाना सिटी 1 में मृतक की पत्नी पायल, साला जतिन कंडा, ससुर अमनदीप कंडा, सास ज्योति तथा अन्य रिश्तेदार संजय कुमार निवासी लाल सिंह रोड, मोगा के खिलाफ मामला दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी पायल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से मांग की थी कि जब तक मामले में नामजद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे आकाशदीप सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों के अनुसार, घटना को सात दिन बीत जाने के बावजूद बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी के विरोध में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मृतक के परिवार और अन्य लोगों ने मोगा-कोटकापूरा रोड पर धरना लगाकर सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए मांग की कि मामले में नामजद सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। परिवार की एक अन्य मांग है कि मृतक आकाशदीप सिंह का पांच माह का बेटा फिलहाल उसके ससुराल परिवार के पास है। परिजनों ने बच्चे को उनके हवाले करने की मांग भी पुलिस प्रशासन के सामने रखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।