{"_id":"6aabbf58ba666d074c0343e4","slug":"sunil-jakhar-dismisses-rumors-of-returning-to-the-congress-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में 'घर वापसी' की अटकलें गलत: सुनील जाखड़ ने चर्चाओं को किया खारिज, कहा-ये हकीकत से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में 'घर वापसी' की अटकलें गलत: सुनील जाखड़ ने चर्चाओं को किया खारिज, कहा-ये हकीकत से दूर
Thu, 17 Sep 2026 03:52 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:52 PM IST
सार
दरअसल, 16 सितंबर को कुछ मीडिया रिपोर्टों में कांग्रेस की ओर से पंजाब के पूर्व नेताओं की ‘घर वापसी’ के प्रयासों का दावा किया गया था। इनमें जाखड़ और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम भी आया।
विज्ञापन
सुनील जाखड़ ने चर्चाओं को किया खारिज
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी कांग्रेस में दोबारा शामिल होने संबंधी चल रही पोस्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए जाखड़ ने इन्हें झूठा और निराधार बताया।
विज्ञापन
मैं भाजपा के साथ हूं: जाखड़
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौटने का कोई फैसला नहीं है। जाखड़ ने कहा, मैं भाजपा के साथ हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विचार के प्रति प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्टों को हकीकत से दूर बताया और इन अटकलों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, 16 सितंबर को कुछ मीडिया रिपोर्टों में कांग्रेस की ओर से पंजाब के पूर्व नेताओं की ‘घर वापसी’ के प्रयासों का दावा किया गया था। इनमें जाखड़ और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम भी आया। हालांकि, जाखड़ की ओर से जारी स्पष्टीकरण इन दावों के विपरीत है।
विज्ञापन
साल 2022 में भाजपा में हुए थे शामिल
जाखड़ मई 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के साथ अपने मतभेदों को सार्वजनिक किया था। फिलहाल जाखड़ के बयान से साफ है कि कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं को उन्होंने खुद खारिज कर दिया है।