{"_id":"6aeed420ec29254093087705","slug":"video-employees-protest-in-chandigarh-over-non-payment-of-salary-and-bonus-dues-before-diwali-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले बकाया वेतन-बोनस न मिलने पर चंडीगढ़ में कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले बकाया वेतन-बोनस न मिलने पर चंडीगढ़ में कर्मचारियों का प्रदर्शन
दिवाली से पहले लंबित वेतन, एरियर, बोनस और बढ़े हुए डीसी रेट का लाभ नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने शनिवार को सेक्टर-32 स्थित वाटर वर्क्स में काले कपड़े पहनकर रोष प्रदर्शन किया।
को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने मांग की कि त्योहार से पहले उनकी लंबित देनदारियों का भुगतान किया जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ दिवाली मना सकें।
कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह और महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। लंबित एरियर, एक अप्रैल 2026 से लागू दो प्रतिशत बढ़े हुए डीसी रेट का लाभ और उसका बकाया भी जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा बोनस का भुगतान भी लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ ठेकेदारों के बिल तेजी से मंजूर किए जा रहे हैं, वहीं कर्मचारियों की मेहनत की कमाई देने में प्रशासन की ओर से देरी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 22 अक्तूबर को इस संबंध में पत्र जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले 28 अक्तूबर को सेक्टर-17 में कमेटी की ओर से सांकेतिक सामूहिक भूख हड़ताल भी की गई थी। इसके बावजूद कर्मचारियों को राहत नहीं मिली।
कमेटी ने प्रशासन से दिवाली से पहले सभी लंबित वेतन, एरियर, दो प्रतिशत बढ़े डीसी रेट का लाभ और बोनस जारी करने की मांग की। साथ ही बोनस की पात्रता के लिए वेतन सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने की मांग भी दोहराई। राकेश कुमार ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।