{"_id":"6b09c163056b9b8e950e0c7a","slug":"video-civil-defence-conducted-an-air-raid-and-blackout-mock-drill-in-ferozepur-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में सिविल डिफेंस ने करवाई एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में सिविल डिफेंस ने करवाई एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मैदान में सिविल डिफेंस की ओर से एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। तहसीलदार हरिंदर पाल सिंह ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति में सिविल डिफेंस और प्रशासन की तैयारियों को परखना तथा लोगों को ऐसी परिस्थितियों से निपटने के प्रति जागरूक करना है।
मॉक ड्रिल की शुरुआत एयर रेड वार्निंग सायरन बजाकर की गई। सायरन करीब दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में बजता रहा। इसके साथ ही निर्धारित क्षेत्र में पूर्ण ब्लैकआउट किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभ्यास लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के लिए किए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।