{"_id":"6ab145b676446277c90147d4","slug":"video-blood-donation-camp-organized-in-faridkot-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व को लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन
फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व-2026 को समर्पित सांझ ब्लड वेलफेयर क्लब और भाई घनैया यूथ क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 100 नौजवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इस दौरान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट फरीदकोट के चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर गगनदीप सिंह धालीवाल ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा नेक कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और ऐसे समय में रक्तदान करने वालों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण होता है।
उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान जैसी मानवीय सेवा की मुहिम से जुड़ें। उन्होंने कहा कि समाज में जागरूकता पैदा करके अधिक से अधिक लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। शिविर के आयोजकों ने बताया कि रक्तदान को लेकर नौजवानों में काफी उत्साह देखने को मिला। रक्तदान करने पहुंचे युवाओं ने कहा कि रक्तदान करने से उन्हें जरूरतमंद लोगों की मदद करने का अवसर मिलता है। इस मौके पर हरकरण बराड़, बलराज संधू सहित क्लबों के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी नौजवानों का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।