{"_id":"6ab0f1d8280e692b16053004","slug":"video-video-17-sataraya-maga-ka-lkara-paravahana-nagama-makhayalya-para-karamacaraya-ka-paratharashana-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन
भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर परिवहन निगम मुख्यालय टेढ़ी कोठी में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। परिवहन उद्योग को बचाने और कर्मचारी हितों के संरक्षण की मांग को लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारी कैसरबाग बस स्टेशन से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए मुख्यालय पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रबंध निदेशक के माध्यम से सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। भारतीय मजदूर संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष के. राकेश सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर अपर प्रबंध निदेशक के साथ वार्ता हुई। उन्होंने मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में परिवहन निगम के कर्मचारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।