{"_id":"6ab14f11c8a6514e3f0b2e0a","slug":"video-devotees-will-get-free-e-auto-rickshaw-service-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट पुलिस की बाबा फरीद आगमन पर्व पर विशेष पहल, श्रद्धालुओं को मिलेगी नि शुल्क ई ऑटो रिक्शा की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट पुलिस की बाबा फरीद आगमन पर्व पर विशेष पहल, श्रद्धालुओं को मिलेगी नि शुल्क ई ऑटो रिक्शा की सुविधा
फरीदकोट जिला पुलिस ने बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व के अवसर पर आने वाली बड़ी संख्या में संगत की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू यातायात को सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की है। पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ई-ऑटो रिक्शा सेवा का प्रबंध किया गया है। इस सेवा के तहत श्रद्धालुओं को टिल्ला बाबा शेख फरीद जी और गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब तक आने-जाने के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध करवाना तथा आगमन पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। इस संबंध में एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह बैंस ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से आगमन पर्व में शामिल होने के लिए पहुंच रही संगत की सुविधा और सुरक्षा पुलिस की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और आवागमन को लेकर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी ने श्रद्धालुओं से पुलिस द्वारा किए गए प्रबंधों में सहयोग करने और पुलिस कर्मचारियों की हिदायतों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि फरीदकोट पुलिस संगत की सेवा, सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।