Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Baba Farid Arrival festival begins with the offering of the recitation of Sri Sukhmani Sahib at Gurdwara Tilla Baba Farid in Faridkot.
{"_id":"6aae598eb913be0474052f22","slug":"video-baba-farid-arrival-festival-begins-with-the-offering-of-the-recitation-of-sri-sukhmani-sahib-at-gurdwara-tilla-baba-farid-in-faridkot-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के भोग से बाबा फरीद आगमन पर्व की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के भोग से बाबा फरीद आगमन पर्व की शुरुआत
फरीदकोट के ऐतिहासिक गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में शनिवार को श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के भोग के साथ पांच दिवसीय बाबा फरीद आगमन पर्व की रस्मी तौर पर शुरुआत की गई। बाबा फरीद धार्मिक एवं शैक्षिक संस्थाओं के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह सेखों की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गुरदित सिंह सेखों, डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। पाठ के भोग के उपरांत अरदास की गई। इस अवसर पर बाबा फरीद संस्थाओं की तरफ से विधायक गुरदित सिंह सेखों और डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने बताया कि आगमन पर्व के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। गुरुद्वारा तिल बाबा फरीद और गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब में भी धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। विधायक गुरदित सिंह सेखों ने सभी को आगमन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि नई अनाज मंडी में क्राफ्ट मेला 28 सितंबर तक चलेगा, जबकि 21 से 23 सितंबर तक पशुधन मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न नस्लों के पशुओं के मुकाबले करवाए जाएंगे। बाबा फरीद सोसायटी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह सेखों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।