Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Accused arrested for brutal murder in Faridkot; victim's head struck with a brick following a dispute over unnatural sexual relations.
{"_id":"6aaff519b00f9e54e90f1a30","slug":"video-accused-arrested-for-brutal-murder-in-faridkot-victims-head-struck-with-a-brick-following-a-dispute-over-unnatural-sexual-relations-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में बेरहमी से हत्या माम का आरोपी गिरफ्तार,अप्राकृतिक यौन संबंध के विवाद में सिर पर ईंट से किए थे वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में बेरहमी से हत्या माम का आरोपी गिरफ्तार,अप्राकृतिक यौन संबंध के विवाद में सिर पर ईंट से किए थे वार
सादिक रोड पर ज्ञानी जैल सिंह मार्केट के एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुक्तसर के ग्सनव चक्क गदा सिंह निवासी गुरकीरत सिंह के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने मृतक के सिर पर ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना सिटी-2 के एसएचओ अकालप्रीत सिंह ने बताया कि एक दिन पहले शनिवार सुबह सादिक रोड पर शव पड़ा होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान बाजीगर बस्ती निवासी निर्मल सिंह उर्फ पटवारी के रूप में हुई और पुलिस ने उसके बेटे की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सुराग मिला, जिसके आधार पर उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। एसएचओ अकलप्रीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि नशे की हालत में आरोपी ने निर्मल सिंह के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का प्रयास किया। मृतक द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने ईंटों से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। अब आरोपी को सोमवार अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से मामले को लेकर और गहन पूछताछ की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।