{"_id":"6aaf9b0e2b93cab7af0eb9c9","slug":"video-ayathhaya-ma-109-sakal-ma-3400-mahalo-na-tha-sakashharata-parakashha-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 109 स्कूलों में 3400 महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 109 स्कूलों में 3400 महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा
अयोध्या में पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। तारुन ब्लॉक की महिलाओं ने इसे सच कर दिखाया। नवभारत साक्षरता मिशन (उल्लास) के तहत साक्षरता कक्षाओं में पढ़ रहीं महिलाओं ने रविवार को परीक्षा देकर अपने ज्ञान का मूल्यांकन कराया।
ब्लॉक क्षेत्र के 109 परिषदीय विद्यालयों में करीब 3400 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा से पहले शुक्रवार और शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय तकमीनगंज, प्राथमिक विद्यालय गुरौली, बालापुर समेत विभिन्न विद्यालयों में महिलाओं को हिंदी वर्णमाला, शब्द ज्ञान और गिनती का अभ्यास कराया गया।
प्राथमिक विद्यालय बालापुर में प्रधानाध्यापिका तैयबा खातून, समूह सखी सिंधुजा और स्वास्थ्य सखी पूजा तिवारी ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। परीक्षा के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। प्राथमिक विद्यालय गुरौली के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अफरोज ने बताया कि गुरौली में 27 और तकमीनगंज में 10 महिलाओं ने परीक्षा दी।
साक्षर हो रहीं नीतू, जसमता, सुशीला, रीना और माला समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि अब वे अपने बच्चों की पढ़ाई में मदद करने के साथ ही रोजमर्रा के हिसाब-किताब, बैंकिंग और अन्य जरूरी काम खुद कर सकेंगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार, अभियान का उद्देश्य निरक्षर महिलाओं को बुनियादी साक्षरता, अंक ज्ञान और जीवन कौशल से जोड़ना है। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।