Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Wife murdered in Kotkapura following a domestic dispute; attacked while sleeping at a neighbor's house after the quarrel.
{"_id":"6aaff4f22edb41a6d401d03f","slug":"video-wife-murdered-in-kotkapura-following-a-domestic-dispute-attacked-while-sleeping-at-a-neighbors-house-after-the-quarrel-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या,झगड़े के बाद पड़ोसियों के घर सोते समय हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या,झगड़े के बाद पड़ोसियों के घर सोते समय हमला
कोटकपूरा के गांव कोहारवाला में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी पर तेजधार किरच से हमला कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सरबजीत कौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव कोहारवाला निवासी गुरजंट सिंह का अपनी पत्नी सरबजीत कौर के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों के दो बेटियां और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि गुरजंट सिंह अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुरजंट सिंह ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद सरबजीत कौर अपने पड़ोसियों के घर चली गई और वहीं सो गई। बताया जा रहा है कि आधी रात के करीब गुरजंट सिंह छत के रास्ते पड़ोसियों के घर में दाखिल हो गया। वहां सो रही अपनी पत्नी सरबजीत कौर पर उसने तेजधार किरच से हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी ने महिला पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट भेज दिया। मृतक महिला व उसका पति ,दोनों ही मजदूरी करते थे और उनके 2 लड़कियां व एक लड़का है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों में अक्सर लड़ाई झगड़ा रहता था। इस मामले में महिला के भाई, मोगा के गांव रनिया निवासी सुखमंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन का विवाह करीब 12 साल पहले गांव कोहारवाला निवासी गुरजंट सिंह के साथ हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरजंट सिंह अक्सर उसकी बहन के साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। इसी घरेलू विवाद के चलते शनिवार रात उसने तेजधार हथियार से उसकी बहन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले में मृतका के ससुराल परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हर घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं, लेकिन उनकी बहन को इस विवाद की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लड़ाई-झगड़े को लेकर ससुराल परिवार ने कभी उनसे बातचीत नहीं की। यदि उनकी बहन की कोई गलती थी, तो ससुराल परिवार को इस बारे में उन्हें जानकारी देनी चाहिए थी। इस मामले में डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतका के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज कर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।