Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
A cleanliness drive was conducted in Ward No. 12 of Nangal on the fourth day of 'Mission Clean Punjab'; Minister Harjot Bains visited the site.
{"_id":"6a9665bdefe3d22b9705f749","slug":"video-a-cleanliness-drive-was-conducted-in-ward-no-12-of-nangal-on-the-fourth-day-of-mission-clean-punjab-minister-harjot-bains-visited-the-site-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिशन क्लीन पंजाब के चाैथे दिन नंगल के वार्ड नंबर 12 में चला सफाई अभियान, मंत्री हरजोत बैंस पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन क्लीन पंजाब के चाैथे दिन नंगल के वार्ड नंबर 12 में चला सफाई अभियान, मंत्री हरजोत बैंस पहुंचे
‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत नगर परिषद नंगल द्वारा शुरू किए गए विशेष सफाई अभियान की कड़ी के चौथे दिन वार्ड नंबर 12 में सफाई अभियान चलाया गया। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस परिषद की पूरी टीम को साथ लेकर खुद सफाई कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं।
इस दौरान वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई करवाने के साथ-साथ वार्डवासियों से बातचीत करके उनकी समस्याएं भी सुनी जा रही हैं। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लोगों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
इस अवसर पर बैंस ने कहा कि नगर परिषद नंगल के वार्डों में सफाई को लेकर बहुत जल्द एक सफाई प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में अपने वार्ड को सबसे अधिक साफ-सुथरा रखने वाले पार्षद और वार्डवासियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना केवल सरकार या नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। जनता की भागीदारी से नंगल को और अधिक सुंदर और साफ-सुथरा बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।