{"_id":"6a3f720a486bfd93620fa193","slug":"questions-on-sir-survey-in-ferozepur-blos-did-not-reach-every-house-elderly-and-disabled-are-troubled-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में SIR सर्वे पर सवाल: घर-घर नहीं पहुंचे BLO, बुजुर्ग और दिव्यांग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में SIR सर्वे पर सवाल: घर-घर नहीं पहुंचे BLO, बुजुर्ग और दिव्यांग परेशान
निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान फिरोजपुर में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करने के बजाय किसी एक व्यक्ति के घर या सार्वजनिक स्थान पर बैठकर SIR के फॉर्म भर रहे हैंलोगों का कहना है कि इस व्यवस्था के कारण कई मतदाता फॉर्म भरवाने से वंचित रह सकते हैं। कुछ परिवारों और पड़ोसियों के बीच आपसी बातचीत नहीं होने के कारण कई लोग उस स्थान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जहां बीएलओ बैठकर फॉर्म भर रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटने की आशंका जताई जा रही है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, दिव्यांगों और अस्वस्थ लोगों को हो रही है। उन्हें अपना सत्यापन कराने के लिए घर से निकलकर दूसरी जगह जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।