Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab Big News aam aadmi party arvind kejriwal bank bomb threat cbi court update

Chd-Pb Big News: आप की दूसरी लिस्ट पर मंथन, पूर्व एसएसपी को सात साल की कैद; अरविंद केजरीवाल को धमकी

Thu, 12 Nov 2026 04:03 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 12 Nov 2026 04:03 PM IST
सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी। दिल्ली में बैठक के बाद इसका एलान किया जाएगा। वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लाॅरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। दिल्ली के एक विधायक को आई धमकी की शिकायत पर मोहाली में केस दर्ज किया गया है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Chandigarh Punjab Big News aam aadmi party arvind kejriwal bank bomb threat cbi court update
चंडीगढ़ पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चंडीगढ़ के चार बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करीब 34 साल पुराने ट्रांसपोर्टर अमरीक सिंह सकरी के अपहरण और पुलिस हिरासत से लापता होने के मामले में पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को सात साल कैद की सजा सुनाई गई है। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विज्ञापन

 
Trending Videos

चंडीगढ़ के चार बैंकों को बम की धमकी 
चंडीगढ़ के चार बैंकों को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल मिलने की सूचना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम से संबंधित थाना क्षेत्रों के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

आप उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आज 
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी आज उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। नई दिल्ली में शाम को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद इसका एलान किया जाएगा।  पढ़ें पूरी खबर 

अमरीक सिंह लापता केस में पूर्व एसएसपी गुरमीत रंधावा को कैद
करीब 34 साल पुराने ट्रांसपोर्टर अमरीक सिंह सकरी के अपहरण और पुलिस हिरासत से लापता होने के मामले में मोहाली की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को सात साल कैद की सजा सुनाई है।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।  पढ़ें पूरी खबर

पंजाब कांग्रेस की साइकिल यात्रा शुरू 

पंजाब कांग्रेस की जवानी संभाल साइकिल यात्रा आज चमकाैर साहिब से शुरू हो गई है। पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने इसका नेतृत्व किया। इसमें प्रभारी सचिन पायलट और पीपीसीसी प्रधान परगट सिंह समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

अमृतसर में जमीन के लिए फायरिंग 
अमृतसर में जमीन पर कब्जे को लेकर हथियारबंद हमलावरों ने तरनतारन रोड इलाके में देर रात अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पहले पिस्तौल से हवाई फायर किए और फिर जेसीबी मशीन बुलाकर जमीन पर हाल ही में डाला गया लेंटर गिरा दिया।  पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed