{"_id":"6a86e4d9f34d669af4083b89","slug":"major-danger-lurks-beneath-chandigarh-s-streets-70-year-old-sewer-stormwater-lines-are-collapsing-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की सड़कों के नीचे बड़ा खतरा: 70 साल पुरानी सीवर-स्टॉर्म लाइनें टूट रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की सड़कों के नीचे बड़ा खतरा: 70 साल पुरानी सीवर-स्टॉर्म लाइनें टूट रहीं
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 20 Aug 2026 04:59 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ की सड़कें भले ही ऊपर से मजबूत दिखती हों, लेकिन बारिश के मौसम में सड़क के साइड में अंडर ग्राउंड बिछी 70 साल पुरानी सीवर और स्टॉर्म वॉटर लाइनें बड़ा खतरा बन रही हैं। तेज बारिश के दौरान पुरानी अंडर ग्राउंड ब्रिक वाली पाइपलाइनों के क्षतिग्रस्त होने से सड़क धंसने की घटनाएं ज्यादा ही आने लगी हैं। वहीं स्टॉर्म वॉटर लाइन में डाली सड़क गलियों के पास से सड़कें खोखली होकर धंस रही हैं। सड़क गलियों में लगने वाला मैटीरियल ठीक नहीं होता है या फिर इन्हें ठीक से नहीं बनाया गया। जिससे बरसाती पानी के जमीन में रिसने से सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। सबसे बड़ा खतरा यह है कि सड़क के नीचे बिछी पुरानी पाइपलाइन कब टूटेगी और उसके ऊपर की जमीन कब खोखली हो जाएगी, इसका अंदाजा सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक को नहीं होता है। लगातार बारिश का पानी जमीन के भीतर रिसने, पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने और मिट्टी के बहने से सड़क का बेस कमजोर हो जाता है। इससे सड़क का एक हिस्सा अचानक धंसकर गड्ढे में तब्दील हो जाता है। सड़क की ऊपरी लेयर लटकी रह जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।