{"_id":"69da44a4303ff5da1e0fdc56","slug":"chinni-murder-case-revealed-conspiracy-to-murder-babbu-maan-and-mankirt-aulakh-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिन्नी हत्याकांड में खुलासा, बब्बू मान और मनकीरत औलख की हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्नी हत्याकांड में खुलासा, बब्बू मान और मनकीरत औलख की हत्या की साजिश
चिन्नी मर्डर केस में पकड़े गए गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गों ने पूछताछ में चाैंकाने वाले खुलासे किए हैं। साहिल उर्फ मुकुल ने पूछताछ में बब्बू मान और मनकीरत औलख की हत्या करने की साजिश का खुलासा किया है। साहिल ने बताया कि लक्की पटियाल गैंग के गुर्गे प्रिंस ने उसे जम्मू-कश्मीर में संपर्क बनाने और वहां से हथियार मंगवाने के लिए कहा था। योजना के तहत हथियार पंजाब लाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था। मुकुल के मुताबिक जब उसने हथियारों के इस्तेमाल के बारे में पूछा तो प्रिंस ने बताया कि जम्मू में एके-47 मंगवाई गई है। प्रिंस ने मुकुल को हथियारों को जम्मू से पंजाब भिजवाने के लिए कहा था। मुकुल ने अनुसार प्रिंस ने उसे कहा था इन हथियारों का इस्तेमाल कर पंजाबी सिंगर बब्बू मान और मनकीरत औलख का काम खत्म करना है। यह बात सुनकर वह घबरा गया और उसने साफ इनकार कर दिया कि उसका जम्मू में कोई संपर्क नहीं है। मुकुल ने किसी और से काम करवाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।