फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Makeup artist Maid Sandhu Murder shot on road dispute with Nihang three months ago

मैड संधू का मर्डर: पंजाब की मेकअप आर्टिस्ट को बीच सड़क मारी गोलियां, तीन महीने पहले हुआ था निहंग से विवाद

Sat, 03 Oct 2026 08:34 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Sat, 03 Oct 2026 08:34 PM IST
सार

मैड संधू का करीब तीन महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के साथ विवाद हुआ था। उस समय निहंग पक्ष की ओर से मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी।

विज्ञापन
Makeup artist Maid Sandhu Murder shot on road dispute with Nihang three months ago
मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू पर शनिवार को लोहारका रोड पर अज्ञात लोगों ने गोलियां मार दी। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मैड संधू सड़क पर घायल हालत में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके साथी उन्हें उठाकर सड़क से ले जाते नजर आ रहे हैं। सड़क पर गोली के खोल भी पड़े दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

'सीसीटीवी से मिलेगा हत्यारों का सुराग'
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एडीसीपी सिटी 2 ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने पहले हुआ था विवाद 
मैड संधू का करीब तीन महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के साथ विवाद हुआ था। उस समय निहंग पक्ष की ओर से मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी। उन्हें ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी भी दी गई थी।

विज्ञापन

बदल गया था मैड संधू
विवाद के दौरान मैड संधू ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने खुद में बदलाव किया है और पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया है। उनका कहना था कि पुरानी वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने से विवाद खड़ा किया जा रहा है।

कई पहलुओं पर हो रही जांच
अब मैड संधू पर हुए गोलीकांड के बाद पुलिस पुराने विवाद समेत अन्य पहलुओं को भी जांच में शामिल कर रही है। हालांकि, हमले के पीछे यही विवाद कारण है या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed