{"_id":"6ab3ba9de5f9cac56e0c6394","slug":"chandigarh-launches-model-ice-pack-conditioning-station-to-boost-vaccination-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में टीकाकरण को बढ़ावा देने की पहल, आइस पैक कंडीशनिंग स्टेशन मॉडल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में टीकाकरण को बढ़ावा देने की पहल, आइस पैक कंडीशनिंग स्टेशन मॉडल तैयार
टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता और वैक्सीन की सुरक्षित आपूर्ति—दोनों स्तरों पर पहल की है। विभाग के टीकाकरण यूनिट ने खास फोटो फ्रेम तैयार किया है, जिसे ट्रांसजेंडर समुदाय के माध्यम से नवदंपतियों और नवजात बच्चों के घर तक पहुंचाया जा रहा है। इसका उद्देश्य परिवारों को टीकाकरण के महत्व से जोड़ना और बच्चों के समय पर टीके लगवाने के लिए प्रेरित करना है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि यह पहल लोगों तक टीकाकरण का संदेश सीधे घर तक पहुंचाने का प्रयास है। इसी के साथ चंडीगढ़ ने टीकों को सुरक्षित रखने के लिए *आइस पैक कंडीशनिंग स्टेशन* का नया मॉडल तैयार किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस मॉडल को राष्ट्रीय टीकाकरण पत्रिका ‘इंडिया इम्यूनाइजेशन अपडेट’*में प्रकाशित किया है। डॉ. मंजीत सिंह के अनुसार, चंडीगढ़ इस तरह का मॉडल तैयार करने वाला देश का पहला राज्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।