{"_id":"6a6755070a571f3d1f04dc95","slug":"video-two-youths-from-amritsar-die-in-himachal-bus-accident-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल बस हादसे के बाद अमृतसर में पसरा मातम, दो युवकों की मौत से परिवारों में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल बस हादसे के बाद अमृतसर में पसरा मातम, दो युवकों की मौत से परिवारों में शोक
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शाहतलाई में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने के हादसे में अमृतसर के दो युवकों की मौत के बाद उनके घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
हादसे में अमृतसर निवासी कुलदीप कुमार के पुत्र काव्या और अजय कुमार के पुत्र रीतेश की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालुओं के साथ वापस लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे शाहतलाई के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में 13 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज और बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
सोमवार को दोनों परिवारों के घरों पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।