Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
SGPC's special program from August 27 to 29 for the release and parole of imprisoned Sikhs
{"_id":"6a899776bc9f400dbe0a4a1b","slug":"video-sgpcs-special-program-from-august-27-to-29-for-the-release-and-parole-of-imprisoned-sikhs-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंदी सिंहों की रिहाई और पैरोल के लिए 27 से 29 अगस्त तक SGPC के विशेष कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी सिंहों की रिहाई और पैरोल के लिए 27 से 29 अगस्त तक SGPC के विशेष कार्यक्रम
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की अंतरिंग कमेटी ने बंदी सिंहों की रिहाई और पैरोल सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। SGPC सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर ने बताया कि भाई जगतार सिंह हवारा समेत सभी बंदी सिंहों की रिहाई और पैरोल के लिए 27 अगस्त से श्री अखंड पाठ साहिब शुरू होंगे, जिनका 29 अगस्त को भोग डाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और कार्यकारिणी ने भाई गुरदास जी तथा शहीद भाई मनी सिंह जी की यादगारें स्थापित करने को भी मंजूरी दी है।
झब्बर ने सिख नरसंहार के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार को घेरते हुए कहा कि सिख समुदाय को अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अकाल तख्त साहिब पर हुए हमलों और सिख नरसंहार के लिए जिम्मेदार लोगों को लेकर अपना पश्चाताप व्यक्त करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि मीरी-पीरी खालसा मार्च के दूसरे चरण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे तख्त श्री दमदमा साहिब से होगी। इसमें तख्त साहिबान के जत्थेदार, पंथक शख्सियतें और बड़ी संख्या में संगत शामिल होगी। मार्च के माध्यम से नशे के खिलाफ और पंथक मर्यादा की बहाली का संदेश दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।