{"_id":"6b0835fd432df940480e3201","slug":"video-bulldozer-razes-illegal-property-of-drug-smuggler-30th-such-action-taken-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, 30वीं कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, 30वीं कार्रवाई
नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत नगर निगम अमृतसर ने अन्नगढ़ निवासी सुखदेव सिंह उर्फ आकाश की कथित अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। यह नशा तस्करों की संपत्ति पर 30वीं कार्रवाई है। पुलिस ने नगर निगम की टीम को सहयोग दिया और कानून व्यवस्था बनाए रखी।
पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय सुखदेव सिंह पुत्र दिलबाग सिंह फकीर सिंह कॉलोनी, अन्नगढ़ का निवासी है। वह ई-रिक्शा चालक और दसवीं पास है। आरोपी के खिलाफ छह एफआईआर और तीन निरोधात्मक कार्रवाई दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के मामले भी शामिल हैं।
‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत 1 जनवरी से 25 नवंबर तक जिले में एनडीपीएस एक्ट के 1813 मामले दर्ज कर 2844 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 170.102 किलोग्राम हेरोइन, 12.466 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 98.23 लाख रुपये से अधिक की ड्रग मनी बरामद की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।