{"_id":"6aa3d350f0602397e90844fe","slug":"video-sgpc-sends-four-trucks-of-relief-material-to-help-nepal-flood-victims-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एसजीपीसी ने भेजे राहत सामग्री के चार ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एसजीपीसी ने भेजे राहत सामग्री के चार ट्रक
नेपाल में कुछ दिन पहले आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने राहत सामग्री के चार ट्रक रवाना किए हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में भेजे गए इन ट्रकों में बाढ़ पीड़ितों के लिए रोजमर्रा के इस्तेमाल की जरूरी वस्तुओं के अलावा कंबल, तिरपाल, जनरेटर और सोलर लाइटें शामिल हैं।
एसजीपीसी अधिकारियों के अनुसार, नेपाल में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई परिवारों को घरों और संपत्ति का नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे मुश्किल समय में जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से राहत सामग्री भेजी गई है।
राहत सामग्री के इस काफिले को एसजीपीसी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की मौजूदगी में नेपाल के लिए रवाना किया गया। एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल और राजिंदर सिंह मेहता ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय मानवता की सेवा करना सभी की जिम्मेदारी है। एसजीपीसी पहले भी देश-विदेश में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत सामग्री भेजती रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल के बाढ़ पीड़ितों तक जरूरी सामान पहुंचाकर उन्हें इस संकट की घड़ी में राहत देने का प्रयास किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।